6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण क्षेत्र में 40 करोड़ से बनेगी 12 सड़कें

- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Jan 2018, 8:12 PM IST

- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा कार्य
श्रीगंगानगर.

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 12 सड़कों का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों के पुनरोद्धार पर 39 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च होंगे।

Video : कब्रों से बच्चों के शव गायब, श्मशान में 90 प्रतिशत कब्रें खुदी मिलीं

पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक 12 एसजीएम से 7 एसजीएम, मिर्जेवाला से आठ क्यू वाया दौलतपुरा होते हुए लिंक रोड श्रीगंगानगर-हिंदुमलकोट, अबोहर-फाजिल्का रोड, स्टेट हाइवे 0 से 15 एच, 12 एमएलडी से दो आरकेएम ए, केसरीसिंहपुर से 11-13 एच लिंक रोड, श्रीकरणपुर-पदमपुर रोड से 40 एफ, डेलवा से नौ डीडी लिंक रोड, पदमपुर-रायसिंहनगर रोड से गंगूवाला सिखान रोड, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ लिंक रोड से 62 एनपी, प्रतापपुरा, मन्नीवाली, छापांवाली, किलांवाली से 3 एसएच 36 लिंक रोड, टी 21- वीआर नंबर 19 लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इनमें से सर्वाधिक राशि टी 21- वीआर नंबर 19 पर खर्च होगी।

Video : सीवरेज के नाले पर बना दी सीसी रोड

ऑनलाइन सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनी टेंशन...

यह है योजना

यह योजना 25 दिसंबर 2000 में शुरू हुई थी। यह योजना उन गांव या इलाकों के लिए है जहां कम से कम 500 लोगों की आबादी है। योजना का काम खत्म होने का अनुमान 2029 तक रखा गया है। इस योजना से सबसे बड़ा फायदा गांव को होगा, जहां छोटे किसान शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे।

गणतंत्र दिवस पर कानून व्यवस्था के लिए तैनात होंगे 500 पुलिसकर्मी

Video : सामूहिक रूप से आत्महत्या की धमकी देने वाले पांच किसान गिरफ्तार

टेंडर आमंत्रित
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। टेंडर खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद सड़कों का उन्नयन एवं नवीनीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

- सुमन मनोचा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी श्रीगंगानगर।

Video : होटल के कमरे में जुआ खेलते दस जने गिरफ्तार

पेट्रोल पम्प लूट की वारदात का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

शहर में किराएदारों का होगा सर्वे, वारदात रोकने के लिए कवायद