8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कार्यक्रम में 7100 बेटियों को मिलेगा शिक्षा पैकेज, लॉटरी के माध्यम से होगा चयन

Rajasthan News: श्रीगंगानगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स और धन-धन बाबा दीप सिंह सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी को रामलीला मैदान में कन्या लोहड़ी उत्सव लोहड़ी धीयां दी में जरुरतमंद परिवारों की 7100 बेटियों को शिक्षा पैकेज दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Jan 2024, 12:25 PM IST

girl_student.jpg

Education Package: श्रीगंगानगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स और धन-धन बाबा दीप सिंह सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी को रामलीला मैदान में कन्या लोहड़ी उत्सव लोहड़ी धीयां दी में जरुरतमंद परिवारों की 7100 बेटियों को शिक्षा पैकेज दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय जिन्दल, महासचिव तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा, सेवा समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह लाडा, हरप्रीत सिंह भाटिया और जुगल डूमरा ने बताया कि इलाके की 70 से अधिक शैक्षणिक संस्थाएं इस महोत्सव से जुडी हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ ब्यूटीशियन व सिलाई सहित अन्य कोर्स करवाने वाली संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं।

टिम्मा का कहना था कि शिक्षा पैकेज के लिए छात्राओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संभवतया: आखिरी कार्यक्रम हो सकता है। इलाके में बीस साल पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अलख जगाने के लिए कन्या लोहड़ी कार्यक्रम का आगाज किया था। अब लोगों में जागरूकता आ चुकी है। ऐसे में इस साल परंपरागत कार्यक्रम के साथ विराम दिया जाएगा।

शिक्षा पैकेज का झूठा प्रचार करने का आरोप, पुलिस को दिया परिवाद
लोहड़ी धीयां दी 2024 में छात्राओं को 21 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति वितरित करने का झूठा प्रचार कर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोदारा ने पुलिस की शरण ली है। गोदारा ने इस मामले की शिकायत प्रशासनिक जांच के साथ साथ पुलिस को कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग पुलिस उपधीक्षक (शहर) प्रशांत कौशिक से की है। कई संस्थाओं ने इस संबंध में आयकर विभाग को भी शिकायत की है।
यह भी पढ़ें : नए साल की पार्टी में 2 दिन जमकर बिकी शराब, जानें इस साल आबकारी विभाग को कितने करोड़ का हुआ फायदा


कोतवाली पुलिस करेगी अब जांच
पुलिस उप अधीक्षक कौशिक ने बताया कि परिवाद कोतवाली पुलिस थाने को भिजवाया गया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस करेगी। चौदह जनवरी तक पुलिस की ओर से गहनता से जांच करेगी।
यह भी पढ़ें : 31 वर्ष बाद मकर संक्रांति पर बन रहा ऐसा संयोग, ये दान करना होगा ज्यादा शुभ, 16 घंटे का रहेगा पुण्यकाल

हर साल आयोजन से पहले शिकायत
श्रीगंगानगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा ने बताया कि हर साल कार्यक्रम के आयोजन पहले कुछ लोग शिकायत से माहौल बनाते हैं। दस साल से लगातार शिकायतें हो रही हैं, अब तक जांच में कुछ नहीं निकला है। टिम्मा का कहना है कि संगठन की मंशा जरुरतमंद परिवार की बेटियों को शिक्षा पैकेज के माध्यम से सहयोग देने की है।