8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल की पार्टी में 2 दिन जमकर बिकी शराब, जानें इस साल आबकारी विभाग को कितने करोड़ का हुआ फायदा

टोंक जिले में हाल ही ने साल में टोंक जिले में दो दिन में एक करोड़ 32 लाख 65 हजार 835 रुपए की शराब बिकी है। सिर्फ दो दिन में यह आबकारी विभाग टोंक को राजस्व मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Jan 2024, 11:36 AM IST

liqour

टोंक जिले में हाल ही ने साल में टोंक जिले में दो दिन में एक करोड़ 32 लाख 65 हजार 835 रुपए की शराब बिकी है। सिर्फ दो दिन में यह आबकारी विभाग टोंक को राजस्व मिला है। जिला आबकारी विभाग टोंक गिरिवर शर्मा ने बताया कि टोंक जिले में नए साल के जश्न से पूर्व 31 दिसम्बर को एक करोड 28 हजार 286 रुपए की अंग्रेजी शराब, 17 लाख 75 हजार 593 रुपए की देशी शराब की बिक्री हुई।

वहीं दूसरे दिन नए साल की पहली तारीख एक जनवरी 2024 को कुल 14 लाख 71 हजार 956 रुपए की बिक्री हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब से 9 लाख 4 हजार 334 रुपए तथा देशी शराब से 5 लाख 67 हजार 622 रुपए का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वहीं पिछले वर्ष 31 दिसम्बर 2021 को अंग्रेजी शराब से विभाग को एक करोड़ 18 लाख 45 हजार 699 रुपए तथा देशी शराब से 26 लाख 16 हजार 236 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। पिछले दो सालों की नए साल की शुरुआत के दो दिन की शराब की बिक्री का तुलनात्मक दृष्टि से देखा जाए तो इस साल 11 लाख 96 हजार 100 रुपए का राजस्व कम मिला है।
यह भी पढ़ें : विदेशियों की पहली पसंद है ये विश्व प्रसिद्ध जयपुर के 5 पैलेस, दुनिया के नंबर 1 पैलेस में भी है शामिल


अंग्रेजी शराब की अधिक हुई ब्रिकी
जिले में नए साल का जश्न हर उम्र के लोगों ने मनाया। इस जश्न में कई लोगों अंग्रेजी शराब का सेवन अधिक किया। जबकि देशी शराब की बिक्री कम हुई। हालांकि यह शराब पार्टी के रूप में उपयोग में की गई। सर्दी भी तेज होने पर लोगों ने इसका उपयोग कुछ ज्यादा ही किया है।