14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीस की जगह नौ ही सफाई कर्मचारी ऑन ड्यूटी मिले

- एसडीएम ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण - चार दिन से सफाई नहीं होने से बिगड़ी सफाई व्यवस्था    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 6 May 2018, 9:18 PM IST

sdm inspecting hospital

sdm inspecting hospital

- राजस्थान पत्रिका की खबर से आखिर जागा जिला प्रशासन


श्रीगंगानगर.

जिला कलक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर उपखण्ड अधिकारी यशपाल आहूजा ने राजकीय जिला चिकित्सालय में पसरी गंदगी देखी तो बोले कि आखिर यह व्यवस्था कब सुधरेगी। चिकित्सालय परिसर में गंदगी के ढेर और खुले में पड़े बायोवेस्ट बैग ने संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। राजस्थान पत्रिका के शनिवार के अंक में प्रकाशित समाचार 'मरहम पर संक्रमण का खतरा' होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई। कलक्टर के आदेश पर एसडीएम ने रविवार को जब चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तो चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पिछले चार दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण वहां गंदगी इतनी कि किसी भी वार्ड में प्रवेश करते ही रोगी और उनके परिजन मजबूरन मुंह और नाक पर कपड़ा बांधने को मजबूर हो गए। एसडीएम ने प्रत्येक वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। बुहारी और पोच तक नहीं लगा था। डस्टबिन में इस्तेमाल की गई दवाइयों के रैपर, बोतलें, शीशीयां आदि सामान का उठाव तक नहीं था।

कुल तीस, हकीकत में नौ ही सफाई कार्मिक

एसडीएम ने वहां ठेकेदार को बुलाकर सफाई कर्मियों की संख्या के संबंध में सवाल जवाब किया। ठेकेदार का कहना था कि तीस सफाई कार्मिक चिकित्सालय के मुख्य भवन की सफाई में लगे हुए है। जब इन सफाई कर्मियों की परेड कराई तो वहां गिनती बेमुश्किल नौ तक पहुंची। इन नौ सफाई कर्मियों में से दो तो बायोवेस्ट बैग उठाने वाले अस्थायी कार्मिक थे। ठेका फर्म नेशनल सुलभ संस्थान ने यह ठेका ले रखा है। इस ठेकेदार के पास राजकीय जिला चिकित्सालय का बायोवेस्ट डिपोजल का भी ठेका है। ठेके के नियम और शर्तो के अनुरुप सुबह से लेकर रात तक रोजाना छह बार सफाई करनी है लेकिन हकीकत में सफाई एक बार भी नहीं होती।

शौचालय इतने गंदे की एंट्री नहीं कर सकते

रोगियों के लिए संबंधित वार्ड के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा है। वहीं नर्सिग स्टाफ के लिए अलग से शौचालय है लेकिन दोनों श्रेणियों के शौचालय में इतनी गंदगी देखकर एसडीएम बोले कि यह सफाई करने के लिए बाहर से टीम तो नहीं आएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय की मॉनीटरिंग टीम को भी ठेकेदार के बराबर दोषी माना है, एसडीएम का कहना था कि मॉनीटरिंग टीम का काम सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना है लेकिन किसी भी सदस्य ने ना तो व्यवस्था देखी और ना ही सफाई की बिगड़ी व्यवस्था पर अपनी शिकायत की।