12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : विद्युत निगम कार्यालय में आग लगाने का आरोपित गिरफ्तार

पंचकूला में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद शहर में हुई आगजनी की घटनाओं में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
police station

police station

श्रीगंगानगर.

पंचकूला में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद शहर में हुई आगजनी की घटनाओं में करणीमार्ग स्थित विद्युत निगम कार्यालय में पेट्रोल डालकर आग लगाने के एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है।पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जवाहरनगर थाने के उपनिरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि 25 अगस्त को शहर में विद्युत निगम के जीएसएस पर अधिकारी की बोलेरो, करणीमार्ग स्थित निगम के सहायक अभियंता कार्यालय तथा पुरानी आबादी इलाके में श्रम कार्यालय में आगजनी की घटनाएं हुई थी।इनमें विद्युत निगम कार्यालयों में हुई आगजनी की जांच जवाहरनगर थाने में चल रही है। इस मामले में पुलिस कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने करणीमार्ग स्थित विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में मंगलवार रात को सुरजीतसिंह कॉलोनी निवासी संजय मदान पुत्र फकीरचंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। ।


तीन जनों ने दिया था घटना का अंजाम

- जांच अधिकारी ने बताया कि करणीमार्ग स्थित विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में 25 अगस्त की दोपहर को बाइक पर तीन जने बोतलों में पेट्रोल लेकर वहां पहुंचे थे और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा। कर्मचारियों के उस कमरे से बाहर निकलते ही मुहं पर कपड़े बांधे तीन आरोपितों न पेट्रोल डालकर वहां आग लगा दी। इससे काफी कागजात आदि जल गए थे। इस मामले में पुलिस विक्रम व विनीत को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले का तीसरा आरोपित संजय मदान गिरफ्तार हुआ है। इससे पूछताछ में आगजनी की घटना में उनको उकसाने वालों की भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। ।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग