3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकबजनी कर लाखों का माल पार करते थे अंतरराज्यीय गैंग के शातिर, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 19 Sep 2018, 8:41 PM IST

Theft

नकबजनी कर लाखों का माल पार करते थे अंतरराज्यीय गैंग के शातिर, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

श्रीगंगानगर.

पुलिस ने सदर थाना इलाके में सेक्टर सत्रह में एक शोरूम का शटर तोड़कर करीब 6 लाख रुपए के रेडीमेड कपड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने पंजाब व श्रीगंगानगर में करीब छह नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि सदर थाने में 10 सितंबर को शंकर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पुत्र राजकुमार कटारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी सेक्टर सत्रह में दुकान नंबर ए दस है। इसमें रेडीमेड कपड़े का शोरूम खोल रखा है। वहां नौ सितंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति शटर तोड़कर अंदर घुसे और रेडीमेंट पेंट, शर्ट, एलसीडी, लैपटॉप, पंखे, गल्ले से रखी सात हजार रुपए की नकदी सहित कुल करीब छह लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए थे।

इस मामले में एसपी के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश कुमार, एसआई सुरेश कुमार, हैडकांस्टेबल हेतराम, हरजिंद्र सिंह, अमीचंद, सिपाही राधेश्याम, प्रदीप कुमार, सूरजभान, कृष्ण कुमार की टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई व जांच में पता चला कि वारदात में अर्जुन कॉलोनी जवाहरनगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ अंजू उर्फ अर्जुन पुत्र हरभजन सिंह, धर्मपुरा पंजाब निवासी नसीब सिंह पुत्र पोला सिंह, रुकनपुर खुई खेडा पंजाब निवासी कारज सिंह उर्फ अमन पुत्र जसबीर सिंह शामिल हैं। इस मामले में कारज सिंह को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने शेष दो जनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदात खुलने की उम्मीद है।

बाइक, शराब व कपड़े चोरी करना स्वीकारा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई वारदात करना स्वीकार किया है। इसमें सदर थाना इलाके में दो नकबजनी की वारदात करना, जवाहरनगर थाना इलाके में दो बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की है। इसके अलावा पंजाब इलाके में दो-तीन शराब की दुकानों को तोड़कर व कई कपड़े की दुकानों में चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़