
केसरीसिंहपुर. मंडी में बिकने के लिए आई सरसों की ढेरियां।
केसरीसिंहपुर. धानमंडी में सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। गुरुवार तक 600 से अधिक किसानों ने सरसों व 20 किसानों की ओर से चना खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके लिए 2, 3, 4 व 5 अप्रैल के लिए प्रतिदिन 3- 3 किसानों को फसल लाने के मैसेज भी जारी किए जा चुके है। खरीद एजेंसी का कहना है कि खरीद शुरू नहीं होने के कारण अभी तक केंद्र पर कोई भी किसान फसल लेकर नही पहुंचा है। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि खरीद केंद्र के लिए हैंडङ्क्षलग टेंडर नहीं होने के कारण कृषि उपज मंडी समिति की मजदूरी दरों पर खरीद की जाएगी लेकिन अभी तक इन दरों का अनुमोदन नहीं होने के चलते खरीद शुरू नहीं हो सकी। समर्थन मूल्य खरीद शुरू होने में हो रही देरी होने के पीछे एक कारण यह भी है कि हैंडङ्क्षलग ठेका अभी तक नहीं हुआ है। खरीद एजेंसी क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक सतेंद्र सहारण व सहायक बलजीत ङ्क्षसह ने बताया कि खरीद एजेंसी के पास 11 हजार से अधिक खाली बारदाना उपलब्ध है। खरीद संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है । उन्होंने बताया कि मंडी समिति की मजदूरी दरों को अनुमोदन के लिए जयपुर भिजवाया हुआ है। कल तक अनुमोदन की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मजदूरी दरों का अनुमोदन होने के बाद सोमवार से खरीद कार्य शुरू हो सकेगा। सीजन शुरू होने के बाद से मंडी में सरसों की आवक गत दिनों से लगातार बढ़ रही है। स्थानीय व्यापारी लैब टेङ्क्षस्टग के आधार पर 4650 रुपए से लेकर 4950 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल तक के भाव में बोली पर सरसों की खरीद कर रहे है। स्थानीय व्यापारी करीब 30 हजार क्विंटल सरसों की खरीद मंडी में कर चुके है।
Published on:
04 Apr 2024 06:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
