शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय में पिछले कई दिन से पड़े दो बुजुर्गों के शवों की आखिर पुलिस और परिजनों ने सुध ली।मंगलवार को एक शव की पहचान हो गई जबकि अन्य शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए सूरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पिछले कई दिनों से शव पड़े होने का मामला सोमवार को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। उसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सूरतगढ़ पुलिस ने एक शव को लिया जबकि एक शव की पहचान श्रीगंगानगर के बीरबल चौक निवासी जरनैलसिंह पुत्र हजारासिंह के रूप में हुई है। इस शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने साथ ले गए।