6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच संदिग्ध युवक राउण्ड अप, पूछताछ जारी

सिटी पुलिस ने मंगलवार को शहर की एक पॉश कॉलोनी स्थित फ्लैट से पांच संदिग्ध युवकों को राऊण्ड अप किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 26 Dec 2017, 8:46 PM IST

police

police

सूरतगढ़.

सिटी पुलिस ने मंगलवार को शहर की एक पॉश कॉलोनी स्थित फ्लैट से पांच संदिग्ध युवकों को राऊण्ड अप किया है। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने भी दोपहर बाद सिटी थाना पहुंचकर संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। । युवकों के किसी बड़ी वारदात में संलिप्त होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है, जिसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

Video : संदिग्धों पर नजर रखने के लिए स्टेशन पर चाहिए तीसरी आंख

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह सिटी थाना प्रभारी निकेत कुमार ने हथियारबंद जवानों के साथ शहर की बसंत विहार कॉलोनी के एक फ्लैट पर छापा मारा। ।इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा। जबकि एक अन्य युवक मौका पाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापामारी जारी है। ।

रिश्वतखोर एक्सईएन को दो साल कठोर कारावास व बीस हजार रुपए जुर्माना

पुलिस युवकों को पूछताछ के लिए सिटी थाना लेकर आई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भी दोपहर बाद सिटी थाना पहुंचे और युवकों से पूछताछ की। । एसपी ने मामले को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया है।

Video : चावल से भरे ट्रोला लूट का खुलासा, पांच बदमाश दबोचे

बड़े खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई है। युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं और इनके तार किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस उप अधीक्षक ओनाड सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।

Video : कारों की भीषण भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, तीन घायल

पंकज सोनी हत्याकांड: आईजी ने लिया फीडबैक, अब तक सुराग नहीं