15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उठाव को लेकर उपजा विवाद वार्ता के बाद समाप्त

समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही गेहूं का उठाव पांचवेें दिन बुधवार को वार्ता में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। उठाव गत शुक्रवार से बंद पड़ा था।
2 min read
Google source verification
meeting

सादुलशहर.

समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही गेहूं का उठाव पांचवेें दिन बुधवार को वार्ता में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। उठाव गत शुक्रवार से बंद पड़ा था। करीब 3.50 लाख थैले गेहूं उठाव के इन्तजार में खुले में पड़ा है। बुधवार को व्यापार मण्डल में गेहूं के उठाव को लेकर बैठक का आयोजन व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंगला की अध्यक्षता में किया गया।

सात सौ रुपए के फेर में एसएसबी रोड पर घमासान

इसमें विधायक गुरजण्ट सिंह बराड़, तहसीलदार मानसिंह प्रजापत, तिलम संघ के श्रीगंगानगर के एम.के. पुरोहित, तिलम संघ के जोनल इन्चार्ज पारीक, ठेकेदार हरीश गुप्ता, व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी सरदारशहरिया, व्यापारी प्रदीप खीचड़, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह लालगढिय़ा, रतन गोयल, ईश्वरराय गर्ग, पूर्व अध्यक्ष रूपचन्द वधवा, किसान नेता पालाराम, धान मण्डी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष विनोद मावर, पूर्व निदेशक सुभाष इन्दौरा, मण्डी समिति सचिव सी.एल. वर्मा, भगवानदास सोलंकी आदि शामिल हुए। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंगला ने पत्रिका को बताया कि गत पांच दिनों से बंद पड़ा उठाव बुधवार सायं शुरू हो गया है। यह उल्लेखनीय है कि बुधवार को धान मण्डी श्रमिक संघ ने भी हड़ताल शुरू कर दी।

प्यासे दम तोड़ रहे वन्य जीवों की सुध ली


संगठन के अध्यक्ष विनोद मावर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही गेहूं की किसी भी प्रकार की घटौती के लिए श्रमिक वर्ग जिम्मेदार नहीं होगा। व्यापार मण्डल में हुई वार्ता में इस मांग पर भी सहमति बन गई थी, तत्पश्चात श्रमिक संगठन भी अपने काम पर लौटे।

यहां भी पढ़े

होटल को सीज करने के बजाय अभयदान - https://goo.gl/GGWNfF

'हम खुद निकालते है सिल्ट - https://goo.gl/vDua2g

सरहदी गांवों को बनाया जाएगा 'स्मार्ट विलेज' - https://goo.gl/t2oFdb

प्रवेश के लिए बहाना पड़ रहा पसीना - https://goo.gl/v2AU4s

सात सौ रुपए के फेर में एसएसबी रोड पर घमासान - https://goo.gl/XUBPGe

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग