नहीं मिल रहा हक का पूरा पानी
श्रीगंगानगर कचहरी के बाहर चाय की थड़ी पर चार-पांच लोग बैठे मिले। पूछा, फिर चुनाव आ रहे हैं, क्या मुद्दे हैं जो अधूरे हैं...। शमशेर सिंह बोले-देखो जी, सब अधूरा ही है। अभी क्लोजर में नहरों की सफाई पूरी नहीं हो रही। केवल रेत निकाल इतिश्री की जा रही है। नहरबंदी के बाद गंदा पानी आएगा। केमिकल युक्त प्रदूषित पानी से कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कई परिवार तबाह हो गए, लेकिन समस्या जस ही तस है। व्यवसायी विनय जिंदल बोले, गंदे पानी की समस्या को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री से लेकर पंजाब के सीएम तक को ज्ञापन दिए।