शहर में चोरी सहित अन्य वारदात पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार शाम को पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों व मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों शहर में हुई छीना-झपटी की वारदातों के बाद पुलिस ने दो दिन नाकेबंदी कर शहर में वाहनों की जांच की थी, जिसमें कई संदिग्ध वाहनों को सीज किया गया था। इस नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों के जरिए मोबाइल व युवतियों के पर्स छीनने वालों को गिरफ्तार किया गया था।