भारत संचार निगम लिमिटेड ग्राम पंचायतों को नि:शुल्क हाईस्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन दे रहा है। इस योजना को 'फाइबर टू द होम' नाम दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार निगम इन दिनों जिले की 450 से अधिक ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल यानी ओएफसी बिछाने के लिए कार्य कर रहा है। इसके तहत निगम ने इन ग्राम पंचायतों में ओएफसी बिछाकर ग्राम पंचायत भवन में नि:शुल्क हाईस्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी दिया है। पहले छह माह तक इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी, इसके बाद ग्राम पंचायत इसका भुगतान करेगी।