11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवरटेक करते ट्रेलर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

घायल छतरगढ़ कस्बे के एक ही परिवार के सदस्य
less than 1 minute read
Google source verification
ओवरटेक करते ट्रेलर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

घड़साना. नई मंडी के पास बीकानेर मार्ग पर क्षतिग्रस्त कार और जमा लोग

घड़साना. गहरी धुंध के बीच सोमवार सुबह नेशनल हाइवे पर स्थित मैरिज पैलेस के पास कार एवं ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार जने घायल हो गए। घायल छतरगढ़ कस्बे के एक ही परिवार के सदस्य है। घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों के पर्चा बयान लेने के लिए सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र बिश्नोई भी हॉस्पिटल पहुंच गए। लेकिन चिकित्सकों ने घायलों को रेफर कर देने के कारण बयान दर्ज नहीं किए जा सके। पुलिस ने बताया कि छतरगढ़ के पूर्व सरपंच नारायण राम खिलेरी का पुत्र भीमसैन, पुत्रवधु रेणू, सास कलावती तथा पांच वर्षीय बालक कार से घड़साना नई मंडी की ओर आ रहे थे। कार के आगे धीमी गति से रोडवेज भी चल रही थी। धुंध के बीच कार चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच सामने से चारे से भरा ट्रेलर आ गया। ट्रेलर भी धीमी गति से चल रहा था। कार को बचाने का प्रयास ट्रेलर चालक ने किया। लेकिन कार की टक्कर होने से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार चालक भीमसेन तथा उसकी पत्नी रेणू आगे बैठे हुए थे। दोनों के सिर में चोटें लगी। जबकि कार के पिछली सीटों पर वृद्धा कलावती तथा बच्चा बैठा था। उनके भी कम चोंटे लगी। पुलिस ने दुर्र्घटनाग्रसित कार व ट्रेलर को जब्त किया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग