31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार के लिए बार-बार लगवाया जा रहा हैं चक्कर

जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर में बने अटल सेवा केंद्र में लोगों को आधार कार्ड बनाने और इनमें संशोधन करवाने के लिए बार-बार चक्कर क्यूं लगाना पड़ रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 3 Nov 2017, 8:14 AM IST

aadhar card

आधार के लिए बार-बार लगवाया जा रहा हैं चक्कर

श्रीगंगानगर.

जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर में बने अटल सेवा केंद्र में लोगों को आधार कार्ड बनाने और इनमें संशोधन करवाने के लिए बार-बार चक्कर क्यूं लगाना पड़ रहा है। हैरत की बात है कि जहां पर आधार कार्ड बनाया जा रहा है वहां सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग श्रीगंगानगर ककी एसीपी उप निदेशक बैठती है लेकिन आम व्यक्ति परेशान होता रहा है। इनको आम व्यक्ति की परेशानी और पीड़ा से कोई सरोकार नहीं हैं। जहां अब आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है।

वहां पहले आधार कार्ड बनाने के लिए एक और मशीन लगी हुई थी लेकिन एक मशीन कुछ दिन से डीएक्टिव हो गई। इस कारण अब एक मशीन पर आधार कार्ड बनाएं जा रहे हैं। इस कारण भी भीड़ ज्यादा हो जाती है। अधिकांश लोगों का आरोप है कि आधार कार्ड बनाने के लिए दो,तीन दिन का समय लगाया जा रहा है। इस कारण गांव व शहर से दूर की कॉलोनी से आने वाले लोगों को परेशानी होती है।

चार दिन से आ रहा हूं ?

--आधार कार्ड बनाने आया ओमप्रकाश भी पिछले चार दिन से अटल सेवा केंद्र में आ रहा है, लेकिन इसके दो बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इनका कहना था कि बार-बार क्यूं परेशान कर रहे हो,छोटे-छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाना है आप कभी कोई कमी निकाल देते हो और कभी कोई। यदि आधार कार्ड नहीं बनाना है तो बता दो, इसको लेकर उसके साथ आई महिला ने भी वहां पर विरोध किया।

लगी रहती है दिनभर भीड़

इसके अलावा पंचायत समिति परिसर में आधार कार्ड बनाने के लिए दो मशीन लगी हुई है। वहां पर आधार कार्ड बनाने का काम ठीक-ठाक चल रहा है। जबकि यहां पर एक मशीन डीक्टिव होने पर काम नहीं कर रही है और पर प्रतिदिन 70से 80 आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पर आधार कार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है। वहीं लोगों का आरोप है कि ई मित्र संचालक काम में भी भेदभाव करते हैं। बहुत से लोगों का काम पहले हो जाता है और कुछ लोगों को टरका कर कल आने का कह कर भेज दिया जाता है।

आप रिकॉर्ड देखो, कितना काम हो रहा है अटल सेवा केंद्र के ई-मित्र पर प्रतिदिन 70 से 80 आधार बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है और आधार कार्ड बनाने आने वाले के फार्म पर पहले नंबर लगाया जाता है फिर काम होता है। जिसका नंबर देरी से आता है वह शिकायत करता है,लेकिन आप एक माह की इंट्री निकाल कर देख लो, प्रतिदिन कितना काम हो रहा है। साथ ही पहले यहां पर दो मशीन थी और अब एक मशीन पर काम चल रहा है। मनीष रोकणा, प्रभारी, ई मित्र, अटल सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़