9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Changemaker : महिलाओं ने जताई भ्रष्ट राजनीति पर चिंता

बाल गंगाधर तिलक संस्थान में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत स्वच्छ करें राजनीति विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
changemaker meeting

changemaker meeting

भादरा.

बाल गंगाधर तिलक संस्थान में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत स्वच्छ करें राजनीति विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने भ्रष्ट राजनीति, महंगाई, पर चिंता जताते हुए अच्छे लोगों व महिलाओं को राजनीति में नेतृत्व करने पर बल दिया। शिक्षाविद मीणा गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका विशेष है। परिवार, घर व व्यवसाय प्रबन्धन व अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणीय भूमिका निभा रही है।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी व भूमिका बढ़ाने पर मंथन

वर्तमान में राजनैतिक चेतना की दृष्टि से महिलाओं को कमजोर समझा जा रहा है। जिसके चलते कुछ स्वार्थी तत्व राजनीति में काबिज हो गए है। ऐसे-ऐसे प्रत्याशी सामने आ रहे है। जिनको चुनकर भेजने में डर लगता है। महिलाओं को भी अपने राजनीति मताधिकार का सदुपयोग करने व राजनीति में भागीदारी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में गीता देवी, शहनाज बानो, सलमा बानो, राधिका गुप्ता ने कहा कि महिलाएंं राजनीति में सक्रिय हुई तो राजनीति के आयाम अच्छे व भले होंगे।

चेंजमेकर अभियान में महिलाओं ने खुलकर रखे अपने विचार

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, सामाजिक कुरीतियों, दहेज प्रथा, असमानता व महिला अत्याचार पर रोक लगेगी। चर्चा में अन्य महिलाओं ने राजनीति व सभी पार्टियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करने के साथ-साथ मूर्ख बनाने वाले राजनीति दलों व नेताओ का बहिष्कार करने पर बल दिया। पत्रिका संवाददाता ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों व चेंजमेकर अभियान की जानकारी दी ।

Read more news...

#Changemaker सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए स्वयं आएंगी राजनीति में

#Changemaker : महिलाओं ने ली राजनीतिक स्‍वच्‍छता केे लिए शपथ

#Changemaker : महिलाओं ने ली स्वच्छ राजनीति की शपथ

Video: दुध की बजाय पानी बेचे पशुपालक, मुनाफा ज्यादा होगा- थोरी

मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 48 घंटे के लिए हड़ताल पर

दूध-सब्जी नहीं मिलने से बिगड़ेंगे हालात

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग