2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंग-गुलाल खेल, नाच-गाकर मनाया मजदूर दिवस

-श्रमिकों की समस्याओं पर हुआ मंथन-मजदूर नेता की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 2 May 2018, 7:37 AM IST

celebrated labour day

श्रीगंगानगर.

श्रमिक दिवस पर मंगलवार को विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों के तहत मिलों, फैक्ट्रियों व धान मंडी के मजदूरों ने भाग लिया। इसके चलते मजदूर वर्ग द्वारा किया जाने वाला कार्य ठप रहा। नेहरु पार्क में मंगलवार सुबह सीटू से जुड़े मजदूरों ने एकत्रित होकर श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। यहां वक्ताओं ने मजदूरों के बच्चों में शिक्षा का उजियारा लाने और कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। भवन निर्माण मिस्त्री यूनियन, पल्लेदार मजदूर यूनियन सहित अन्य यूनियनों के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मजदूर दिवस की खुशी बांटी। यहां से सभी लोग कोडा चौक पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, प्रकाश, हरकेवल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


मंडी में नहीं हुआ कामकाज
मजदूर दिवस के चलते मंगलवार को नई धानमंडी में कामकाज नहीं हुआ। मजदूर दिवस पर मजदूरों ने कार्य नहीं किया, इसमें कृषि जिंसों की झराई, भराई, उठाव आदि नहीं हुआ। उक्त कार्य नहीं होने पर कृषि जिंसों की बोली भी नहीं हुई। वहीं समर्थन मूल्य पर एफसीआई की तरफ से हो रही गेहूं खरीद और राजफेड की तरफ से हो रही चना और सरसों खरीद भी पूरी तरह बंद रही। मजदूरों के अवकाश के कारण उठाव का कार्य भी नहीं हुआ।


भगत सिंह चौक पर मजदूर सम्मान समारोह
शोषित जन संघर्ष मंच की तरफ से मंगलवार शाम को मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां मंच ने अन्याय व शोषण पर टिकी व्यवस्था का परिवर्तन विषय पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारत में अभी इतनी तरक्की नहीं हुई कि हम मजदूरों को मजदूर दिवस की बधाई दे सकें। पीने के साफ पानी, भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, न्याय, व्यापार, कारोबार, सार्वजनिक वितरण, विकलांगों, विधवाओं और बुजुर्गों के लिए पेंशन जैसे मुद्दे पर विचार रखे।


मजदूर परिवारों को चेक वितरित
भारतीय मजदूर संघ की तरफ से मंगलवार दोपहर को नई धानमंडी में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य ने की, वही विशिष्ठ अतिथि व्यापारी हनुमान गोयल, मनिंद्र मान, विक्रम चितलांगिया, रमेश खदरिया, कुलदीप कासनिया, रणजीत राजू सहित अन्य थे। कार्यक्रम में ज्योतिबा फूले योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। वक्ताओं ने मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यकारिणी के अध्यक्ष किशोर सिवान, मंगलराम, मक्खन राम माहर, दीपक सुरलिया, सोहनलाल आदि ने संबोधित किया। वहीं कबीर सेवा समिति की तरफ से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए संघ ने समिति को 21 हजार रुपए का सहयोग दिया, वहीं श्याम सोलंकी ने 11 हजार और धर्मेंद्र मौर्य ने 5 हजार रुपए का सहयोग किया। आए हुए श्रमिकों के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़