30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Crime राजस्थान में बंदी के बावजूद नहीं रुक रही पोस्त की तस्करी

- हरियाणा सीआईए ने बरामद किया ४८ किलो पोस्त- रसोई घर में अनाज के साथ रखा था डोडा पोस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Nov 2017, 5:08 PM IST

जिला मुख्यालय पर खुले आम बिक रही ढाबों पर अवैध शराब,पुलिस आबकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

drugs

संगरिया. राजस्थान में पोस्त पर पाबंदी होने के बावजूद सीमावर्ती राज्य पंजाब व हरियाणा में तस्करी नहीं रुक रही। सीआईए हरियाणा पुलिस ने पंजाब सीमा पर बसे गांव देसूजोधा में छापामारी करते हुए पोस्त तस्करी में संलिप्त दो सगे भाईयों के ठिकानों से 48 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर सीआइए डबवाली उप निरीक्षक कर्णङ्क्षसह ने गांव देसूजोधा में गुरादित्ता ङ्क्षसह के घर में छापामारी की। रसोईघर में रखी अनाज की टंकी से 19 किलो. डोडा पोस्त मिली।

Video: मनरेगा मेट व मजदूरों ने किया प्रदर्शन

जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई हरदेवङ्क्षसह उर्फ देबू पुलिस को देख फरार हो गया। लेकिन उसके नोहरे के कमरे में कपास के बीच 29 किलो. डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को राजस्थान से तीन हजार रुपये प्रति किलोग्राम डोडा पोस्त सप्लाई होती है। जिसे आगे चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचते हैं। यह जानने के बावजूद पुलिस खुलासा नहीं कर पाई कि सप्लायर कौन है। हालांकि पिछले आठ माह में सीआइए की यह दूसरी रेड है। 12 अप्रैल 2016 को 25 किलोग्राम डोडा तथा चूरा पोस्त बरामद किया था।

Video: निजी चिकित्सकों के पास भेज रहे मरीज

सीआईए के अनुसार अप्रेल 17 में गुरादित्ताङ्क्षसह तथा उसके बेटे पलङ्क्षवद्रङ्क्षसह को कार समेत 14 किलो. डोडा पोस्त तथा देबू को 11 किलो. चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि राजस्थान से डोडा तथा चूरा पोस्त आपूर्ति होता है। सीआइए सप्लायर का पता लगाने के लिए प्रयासरत है। पुलिस अब तक 73 किलोग्राम नशीला पदार्थ पकड़ चुकी है। दो रेड में बाजार भाव से पुलिस करीब तीन लाख की डोडा या चूरा पोस्त पकड़ चुकी है। गौरतलब है कि संगरिया पुलिस ने भी पिछले गुरुवार इंद्रगढ़-रासूवाला मार्ग पर नाकाबंदी दौरान सीमावर्ती पंजाब के गांव जा रहे ढाणी ३ आईडीजी रोही मालारामपुरा निवासी संदीप कुमार पुत्र हेतराम बिश्रोई को गिरफ्तार किया था। उसके पास दस किलो पोस्त बरामद हुई थी।

तीन दिन से डॉक्टर काम पर नहीं, अस्पताल में सन्नाटा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़