1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम में एक हिस्ट्रीशीटर की ताबडतोड़ फायरिंग कर हत्या

-- लारेंस गैंग से जुड़े बताए जा रहे बदमाशों के तार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 22 May 2018, 9:53 AM IST

crime in hanumangarh

जिम में एक हिस्ट्रीशीटर की ताबडतोड़ फायरिंग कर हत्या

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में इन्दिरा वाटिका के समीप मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे बाद हथियारों से लैस होकर आए तीन बदमाशों ने एक जिम में वर्क आउट कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर की ताबडतोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जिम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ दिन पहले ही लारेंस गैंग के नाम से किसी ने धमकी दी थी।


पुलिस ने बताया कि पुरानी आबादी के मोहरसिंह चौक निवासी जॉर्डन उर्फ विनोद चौधरी (36) थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। जो इन्दिरा वाटिका के समीप मेटालिका जिम में वर्क हाउट करने जाता था। जो सुबह करीब सवा पांच बजे वहां पहुंच जाता था। मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे ट्रेनर साजिद जिम में पहुंच गया था। कुछ मिनिट बाद ही वहां जॉर्डन आ गया। जो जिम में अंदर चला गया। करीब साढ़े पांच बजे बाद जिम में तीन युवक हाथों में हथियार लिए आए। इन युवकों ने वहां गेट के बाहर सीट पर लेटे ट्रेनर को हथियारों से कवर कर लिया और जिम को गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन यह गेट अंगूठा लगाए बिना खुलता नहीं है।

इस पर बदमाशों ने ट्रेनर को उठाया और पिस्तौल लगाकर उससे जिम का दरवाजा खुलवा लिया। दो बदमाश अंदर चले गए और एक बाहर ट्रेनर के पास रुक गया। बाहर वाले बदमाश ने ट्रेन से मोबाइल लिया और उसे तोडकऱ अंदर घुस गया। यहां तीनों बदमाशों ने पांच पिस्तौलों से जॉर्डन पर ताबडतोड फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जॉर्डन इस समय जिम में अकेला ही था। जॉर्डन की हत्या करने के बाद तीनों बदमाश वहां से निकले और फरार हो गए। ट्रेनर ने इस मामले की सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जिले में नाकेबंदी करा दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयन कर शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। बाद में एमओबी, एफएसएल की टीमें वहां पहुंच गई। मौके पर डॉग स्क्वॉयड को ले जाया गया, जहां घटना स्थल से डॉग पहले तो जिम से आगे गली की तरफ गया और दोबारा सीधे मार्ग पर चलता गया। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश किसी वाहन में फरार हुए हैं जो आसपास कहीं दूर खड़ा किया था। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।


जॉर्डन से बचने का भी किया प्रयास


- जिम ट्रेनर व अन्य लोगों ने बताया कि जॉर्डन जिम में एक तरफ वर्क आउट कर रहा था। जैसे ही बदमाश अंदर घुसे और फायर किया तो उसने बचने का प्रयास किया। वह एक कौने से दूसरे कौने की तरफ भागा और जिम का सडक़ की तरफ वाला शीशा तोडऩे का प्रयास किया। बदमाशों ने उस पर ताबडतोड फायर कर मौत के घाट उतार दिया।


मौके पर मिले हैं करीब आठ-दस कारतूस के खोल


- पुलिसकर्मियों ने बताया कि बदमाशों ने जॉर्डन पर कई फायर किए है और उसे कई गोलियां लगी है। मौके पर करीब आठ-दस खाली कारतूस पड़े मिले हैं। वहीं जिम में घुसे बदमाशों के जूते के सोल के निशान भी बने हुए हैं। जिम में कारतूस इधर-उधर बिखरे पड़े थे।


लारेंस गैंग से जुड़े हो सकते हैं तार


- पुलिसकर्मियों ने मौके पर बताया कि कुछ दिन पहले ही जॉर्डन को लारेंस गैंग की ओर से धमकी दिए जाने की चर्चा थी। किसी बात को लेकर जॉर्डन की लारेंस गैंग के किसी सदस्य से रंजिश चल रही थी। संभवतया इसी रंजिश के चलते इसकी हत्या की गई हो।


तीन बदमाश, पांच हथियार


- पुलिस ने बताया कि जॉर्डन को मारने आए बदमाशों की संख्या तीन थी। दो बदमाशों के हाथों में दो-दो पिस्तौल थी और एक बदमाश के हाथ में एक पिस्तौल थी। तीनों बदमाश पांच पिस्तौल हाथों में लेकर अंदर घुसे थे। बदमाशों को यह अंदेशा था कि जिम में जॉर्डन के अन्य साथी भी हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़