6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस की छत पर मिला शव, खून से सने थे कपड़े

जैसलमेर के सुथारांवाली मंडी से पीलीबंगा जाने वाली निजी बस की छत पर एक व्यक्ति का गुरुवार को लहू-लूहान हालत में शव मिला है।

2 min read
Google source verification
bus

bus

घड़साना.

जैसलमेर के सुथारांवाली मंडी से पीलीबंगा जाने वाली निजी बस की छत पर एक व्यक्ति का गुरुवार को लहू-लूहान हालत में शव मिला है।नई मंडी घड़साना के बस स्टैंड पर लहू-लूहान स्थिति में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। संदिग्धावस्था में मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं निजी बस को जब्त कर लिया है। उप अधीक्षक सोहनराम बिश्रोई, थानाधिकारी विक्रम चौहान तथा द्वितीय थानाधिकारी अस्तअली खां ने बस स्टैंड पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक की मौत सिर में चोट लगने से होना प्रतीत हुआ है। मृतक रामसिंहपुर के 65 जीबी गांव का रहने वाला बताया गया है।

थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि जैसलमेर जिले के सुथारांवाली मंडी से निजी बस पीलीबंगा तक चलती है। दोपहर लगभग तीन बजे निजी बस नई मंडी घड़साना के बस अड्डे पर पहुंची थी।एक यात्री ने उपर रखे सामान को उतारने के लिए चढ़ा ही था कि बस की छत पर खून से लथपथ हुए व्यक्ति को बेहोशी की स्थिति में देखकर चिलाया। बस के परिचालक और चालक छत पर अज्ञात व्यक्ति के शव होने की सूचना पर भाग खड़े हुए।

थानाधिकारी चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तब तक बस की छत से शव को नीचे उतार लिया गया था। यात्रियों का कहना था कि छत पर बेहोश हुआ व्यक्ति जीवित था। लेकिन नीचे उतारने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने उसके पहने हुए वस्त्रों की जांच की तो एक मोबाइल मिला। मोबाइल मिले नम्बरों से पुलिस ने सम्र्पक साधा तथा अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त की।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में मृतक रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के 65 जीबी का रहने वाला है। वह मोहनगढ़ में खेती बाड़ी करता है।गुरुवार सुबह मोहनगढ़ से रवाना होकर अपने घर आ रहा था। पुलिस ने जांच कर रही है कि मृतक यात्री छत में सफर कहां से कर रहा था। वहीं चालक अथवा परिचालक को छत पर यात्री के सफर करने की जानकारी के बारे में जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग