श्रीगंगानगर। घर की डिग्गी में डूबने से मां बेटे काल का ग्रास बन गए। मामला रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 16 बीएलडी से जुड़ा है, जहां घर की डिग्गी में डूबने से मां बेटे की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर फैल गई।