22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : घरों में जाने लगा नालियों का गंदा पानी

नगर परिषद प्रशासन भले ही कितने भी दावे करे लेकिन शहर में जल निकासी को देखकर दावों की हवा निकलती दिख जाती है।

2 min read
Google source verification
drain water on road

drain water on road

-नगर परिषद के लिए गलफांस बनी जल निकासी

श्रीगंगानगर.

नगर परिषद प्रशासन भले ही कितने भी दावे करे लेकिन शहर में जल निकासी को देखकर दावों की हवा निकलती दिख जाती है। शहर में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था ठप होकर रह गई है। स्थिति यह हो गई है जहां देखो वहां नालियां ओवरफ्लो होती दिख जाएगी।

Video : लोक परिवहन की बसों को हटाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन

आदर्श टॉकीज के पास के घरों में रहने वाले लोग भी कुछ ऐसी ही परेशानी से दो चार हो रहे हैं। यहां तीन माह से नालियां ओवरफ्लो होने की समस्या आ रही है। अब तो घरों में भी गंदा पानी घूसने लगा है।

Video : थानों में पुलिसकर्मियों के क्वार्टर हो रहे जर्जर

गंदा पानी घरों में जाने से इनमें रहने वाले लोगों का रहना दूभर हो गया है। नगर परिषद से शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। । यहां के लोगों की मानें तो स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने वाली थी उस समय टैंकरों से पानी उठाव कराया गया था, लेकिन टीम के जाने के बाद हालत खराब हो गई है। पुरानी आबादी वार्ड 12 के मुख्य नाले की डिसिल्टिंग लगातार की जा रही है।

सद्भावना नगर गड्ढे के गंदे पानी से लोगों को मिलेगी मुक्ति

फिर भी पुरानी आबादी डिस्पेंसरी के आसपास नाले ओवरफ्लो होकर गंदा पानी फैला हुआ है। । अभी तक मुख्य नाले से गंदगी पूरी रह से नहीं निकल पाने के कारण यह समस्या बनी हुई है।

विक्की गौंडर एनकाउंटर : तीन-चार बार पहले भी ढाणी में आए थे गैंगस्टर

नालों को डिस्पोजल क्रॉकरी व पॉलीथिन के कारण जलनिकासी बाधित हो रही है। कार्यवाहक स्वास्थय अधिकारी देवेंद्र प्रताप राठौड़ ने बताया कि पुरानी आबादी व ब्लॉक एरिया में नालों की सफाई कराई जा रही है।

विक्की गौंडर एनकाउंटर : मजिस्ट्रेट जांच में होंगे गैंगस्टर के रिश्तेदारों के बयान