9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध-सब्जी नहीं मिलने से बिगड़ेंगे हालात

-शहर के बाहरी क्षेत्र बाइपास पर अस्थाई स्टाल लगाकर किसानों की ओर से दूध विक्रय किया जाएगा एवं प्रतिलीटर दूध का मूल्य भी किसानों द्वारा तय किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
vegetable store

दूध-सब्जी नहीं मिलने से बिगड़ेंगे हालात

श्रीगंगानगर.

दूध सप्लाई मजूदर संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधान सुभाष स्वामी के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और 1 से 10 जून तक किसानों के आंदोलन में दूध सप्लाई नहीं करने का आग्रह दूध विक्रेताओं से किया। सुभाष स्वामी ने बताया कि किसानों के आग्रह पर दूध यूनियन की ओर से किसान आंदोलन को समर्थन दिया गया है।


शहर के बाहरी क्षेत्र बाइपास पर अस्थाई स्टाल लगाकर किसानों की ओर से दूध विक्रय किया जाएगा एवं प्रतिलीटर दूध का मूल्य भी किसानों द्वारा तय किया जाएगा। संघ का कोई भी दूध विक्रेता दस दिन तक पूरे जिले में दूध सप्लाई नहीं करेगा। किसान आंदोलन में शहर के बाहरी क्षेत्रों में नाके लगाने के लिए दूध विक्रेताओं की कमेटियों का गठन किया गया। जो किसानों के साथ बाईपास पर नाका लगाएंगे एवं शहर में फल-सब्जी, दूध की सप्लाई रोकेंगे।


श्रीकरणपुर.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। इसमें उन्होंने एक से दस जून तक प्रस्तावित गांव बंद आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया।


सादुलशहर.

क्षेत्र के किसानों की बैठक बुधवार को श्री सत्यनारायण मन्दिर में हुई। इसमें आन्दोलन की रणनीति पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई।


रायसिंहनगर.

एक से दस जून तक गांव बन्द कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान संगठन ने गांव गांव में प्रचार प्रसार किया।


गजसिंहपुर.

किसानों के एक से दस जून तक राशन रोको आंदोलन को आखिरकार दोधी यूनियन ने भी समर्थन दे दिया है। यह निर्णय बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के सभागार में हुई बैठक में किया गया।


पूर्व में दोधी यूनियन ने किसान आंदोलन का समर्थन करने से साफ मना कर दिया था। इस संबंध में बुधवार को किसानों व दोधी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई।


बैठक में काफी विचार विमर्श के बाद दोधी यूनियन के प्रधान मनीराम ने घोषणा की कि वे किसान आंदोलन के समर्थन में दस दिन तक कस्बे में दूध की आपूर्ति नहीं करेंगे। बैठक में किसान नेता व दोधी यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
दूध यूनियन दो फाड़, मांगी सुरक्षा
श्रीगंगानगर. एक तरफ किसान संगठनों ने 1 से 10 जून तक दूध सब्जी की आपूर्ति शहरों में नहीं करने का ऐलान किया है। इस बीच श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ में दूध यूनियनों में दो फाड़ हो गया है। दोनों जगह यूनियनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। श्रीगंगानगर दूध विक्रेता मजदूर यूनियन के पदाधिकारी प्रधान कृष्ण स्वामी के नेतृत्व में कलक्टर से मिले और दूध आपूर्ति के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की।
सूरतगढ़. भारतीय दूध विक्रेता संघ अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर किसान यूनियन के एक से दस जून तक प्रस्तावित बंद के चलते दूध विक्रेताओं को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि दूध सप्लाई करने के लिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग