29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से सप्लाई हो रहा था नशा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 3 Jan 2019, 12:32 PM IST

rajasthan news

दिल्ली से सप्लाई हो रहा था नशा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर. पुलिस की ओर से मेडीकेटेड नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अब मुख्य सप्लायरों व विक्रेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने हाल ही में दिल्ली से नशे की दवाएं सप्लाई करने और यहां बेचने वाले को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से दिल्ली से सप्लाई होने वाली नशे की दवाओं के स्थान व दवाओं की निकासी के स्थान के बारे में पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार नशे की दवाएं दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट की दुकानों से यहां भेजी जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी हनुमानाराम ने बताया कि 26 दिसंबर को सदर थाने में तैनात एसआई सुशीला ने मय जाब्ते के सिद्ध गणेश कॉलोनी में छापा मारकर एक कार से 2500 नशे की गोलियां व 200 सीरप बरामद किए थे। जहां कार में सवार हाउसिंग बोर्ड हनुमानगढ़ हाल नेहरानगर निवासी अजय कुमार व उसके भाई संदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर कार जब्त की थी। मामले की जांच कोतवाली थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने नशे की दवा सप्लाई के नेटवर्क का पता लगाने व मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर पुलिस ने मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दिल्ली के दवा मार्केट से कमीशन पर नशे की दवाएं जुटाकर पार्सल से भेजने वाले मुख्य सप्लायर ज्वालानगर शहादरा विवेक विहार दिल्ली को दबोच लिया। इस आरोपी से गहन पूछताछ के बाद पता चला कि दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट का दुकानदार नशे की दवाएं उपलब्ध कराता है। पुलिस ने दबिश देकर दुकानदार सैकेण्ड फ्लोर तैलीवाड़ा शहादरा दिल्ली निवासी सचिन क्वात्रा पुत्र गोपालदास को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को यहां लाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गोलियां मंगाने वालो ने सप्लायर को देख रखा था एटीएम कार्ड

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि उन्होंने अपने खाते दिल्ली में खुलवा रखे हैं। अपना एटीएम कार्ड दिल्ली में बैठकर दवा सप्लाई करने वाले सप्लायर को दे रखा है। जब भी दवा मंगवानी होती तो अपने खाते में रुपए जमा करवा देते थे। दिल्ली में बैठा सप्लायर एटीएम से राशि निकलवाकर दुकानदार से दवा खरीदकर अलग-अलग नामों से पार्सल बनाकर बस आदि से यहां भिजवा देते थे।

दुकानदार नहीं काटता था बिल

इतना ही नहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी दुकानदार सचिन क्वात्रा सप्लायर से रुपए लेकर नशे की गोलियां बेच देता था। वह इन दवाओं के कोई बिल आदि नहीं काटता था और ना ही दुकान पर लिखा पढ़ी करता था। यह बिना बिल ही दवाएं बेचता है।पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ साल पहले भी पुलिस ने नशे की दवाएं सप्लाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसका नेटवर्क पूरे राजस्थान व उत्तरप्रदेश आदि में भी बताया जा रहा है। जो सालों से नशे की दवाएं सपलाई करने में लगा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग