प्रथम चरण में शहर की दुकानों, रेहडिय़ों व सब्जी मण्डी में डस्टबिन का वितरण किया गया है। पालिका अधिशासी अधिकारी सोहन लाल नायक ने बताया कि पालिका क्षेत्र में दुकान-दुकान पर घर-घर मेें डस्टबिन वितरण किए जाऐंगे। इसके लिए पालिका को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2800 डस्टबिन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 1 हजार का वितरण किया जा चुका है। सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत भी पालिका ने प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर की सूरत बिगाडऩे वाले हॉर्डिंग्स आदि को हटाया जा रहा है। पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन दुकान-दुकान व घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने के लिए चार कचरा संग्रहण वाहन लगाए गए हैं। इस कचरे को निर्धारित स्थल पर एकत्रित कर उसका निस्तारण भी किया जा रहा है।