27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान 29 को करेंगे सूरतगढ़ थर्मल का घेराव

Farmers Protest : टिब्बा क्षेत्र के 54 गांवो में सिंचाई सुविधा के लिए एटा-सिंगरासर माइनर निर्माण सहित अन्य नौ सूत्रीय मांगों के संबंध में सूरतगढ़ तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर चल रहे किसानों के धरने के नौवें दिन आक्रोशित किसानों ने थर्मल के घेराव की घोषणा कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
किसान 29 को करेंगे सूरतगढ़ थर्मल का घेराव

किसान 29 को करेंगे सूरतगढ़ थर्मल का घेराव

सूरतगढ़ थर्मल. टिब्बा क्षेत्र के 54 गांवो में सिंचाई सुविधा के लिए एटा-सिंगरासर माइनर निर्माण सहित अन्य नौ सूत्रीय मांगों के संबंध में सूरतगढ़ तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर चल रहे किसानों के धरने के नौवें दिन आक्रोशित किसानों ने थर्मल के घेराव की घोषणा कर दी।

पिछले तीन दिन से धरना स्थल पर टिब्बा क्षेत्र संघर्ष समिति के संयोजक राकेश बिश्नोई व अखिल भारतीय किसान सभा सदस्य जसराम बुगालिया अनशन कर रहे हैं।

धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक अनशनकारियों की सुध नही ली है। किसान नेताओ ने 29 सितम्बर को थर्मल घेराव की घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 के वायदे को वर्तमान कांग्रेस सरकार भूल चुकी है। क्षेत्र का किसान अपने संघर्ष से सरकार की नींद खोलेगा।

गुरुवार को धरना स्थल पर जिला परिषद सदस्य गौरी शंकर थोरी, सोमासर सरपंच राजबाला बिश्नोई, पल्लू सरपंच लेखराम भाम्भू, सहीराम सियाग, देवीलाल जाखड़, शंकरलाल सियाग, मदनलाल स्वामी, ओम प्रकाश झोरड़, रूपराम सियाग, निम्मराम नायक, आशाराम शर्मा, नत्थूराम गिला, कृष्ण जाखड़, बलराम दुगेसर आदि उपस्थित रहे।