मंडल अध्यक्ष दुग्गल ने बताया कि दस दिन पूर्व धानमंडी में सरसों का लदान करते हुए ट्रक में तारों के भिडऩे से आग लग गई थी। इस कारण पांच बोरियों में भरी सरसों जल गई। वहीं तीन माह पूर्व नरमा कपास भरे ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों बार लगी आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हजारों रुपए की कृषि जिन्सें जल गई।