1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कबाड़ गोदाम में आग, नागरिक भयभीत, आधे घण्टे बाद पहुंची दमकल

आबादी क्षेत्र में रात साढे आठ बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आस पास के वाशिंदो को तब पता चला जब कबाड़ गोदाम में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 23 Oct 2017, 7:30 AM IST

fir in jankyard

कबाड़ गोदाम में आग, नागरिक भयभीत, आधे घण्टे बाद पहुंची दमकल

गजसिंहपुर.

आबादी क्षेत्र में रात साढे आठ बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आस पास के वाशिंदो को तब पता चला जब कबाड़ गोदाम में से उंची उंची आग की लपटे उठने लगी। आग को भडकते देख आस पास के लोग सहम गए व तुरंत पुलिस थाना को इतिला दी। पुलिस थाना प्रभारी राजा राम दल बल समेत घटना स्थल पर पहुंचे व दमकल सहायता मांगी। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी इस सबंध में सूचना दी। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए पानी के टैंकर मंवाए व करीब आधे घण्टे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया।

कल्पतरू से दमकल आग बुझने के बाद यहां पहुंची। कस्बे के वार्ड आठ में लगी आग से पूरे वार्ड में दहशत फैल गई क्योंकि आग गोदाम की दीवरों से काफी उपर तक उठ रही थी। पानी के टैंकर के अलावा लोगों ने भी पानी की बाल्टियां भर कर आग बुझाने में मदद की। यह आग किस कारण से लगी यह जानकारी नहीं मिल पाई। इस घटना में गोदाम में रखा कबाड़ का सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया।कबाड़ गोदाम हटाने के लिए कई बार की है शिकायतवार्ड वासियों का आरोप है की स परिधी में दो कबाड़ गोदाम है।

इन्हें हटाने के लिए नगरपालिका सहित उच्चाधिकरियों को कई बार शिकायती पत्र दिए किन्तु यहां से गोदाम नहीं हटाया गया। उन्होंने बताया की अगर समय रहते पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं होती तो यह आग कई घरों को घेर सकती थी। गौरतलब है की इस घअना के बाद नगरपालिका महज कुछ कदम दूरी पर है किन्तु नगरपालिका को पानी का टैंकर आग बुझाने तक घटना स्थल तक नहीं पहुंचा था। लोगो का आरोप है की ई.ओ नगरपालिका मुख्लय पर नहीं मौजूद थे न ही वो घटनासथल पर आये ।

जिससे जानमाल का नुकसान उठाना पड सकता था।दमकल सुविधा नहीं है यहांगजसिंहपुर में दमकल सुविधा नहीं है। आगजनी की घटना के वक्त श्रीकरणपुर, पदमपुर व रायसिंहनगर से दमकल यहां पहुंचती है। उक्त सभी केन्द्र यहां करीब बीस से पच्चीस किलोमीटर की दूरी पर हैं। जब तक यहां दमकल पहुंचती है आग से भारी नुकसान हो चुका होता है। नगरपालिका के उपाध्यक्ष गौरव सोनी ने बताया की मंडी के लिए दमकल सुविधा निहायत जरूरी है। इस मांग को वे उच्चाधिकारियों के समक्ष बात रखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़