6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : सामूहिक रूप से आत्महत्या की धमकी देने वाले पांच किसान गिरफ्तार

- करीब दस-बारह माह से पिट रही थी नहर की बारी- किसान का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 22 Jan 2018, 9:15 PM IST

farmer

farmer

श्रीगंगानगर.

घमूडवाली थाना इलाके में 44 एलएनपी व हरकेवाला गांवों के पांच किसानों ने करीब दस माह से पानी की बार नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन किसानों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया और ऐसा कोई कदम नहीं उठाने के लिए पाबंद किया है।


किसानों ने बताया कि 44 एलएनपी व हरकेवाला गांव के कुछ किसानों को पिछले दस-बारह माह से उनकी बारी का नहर का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसान काफी परेशान हैं।इसको लेकर किसानों की ओर से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायतें की गई, लेकिन इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर किसानों ने उनकी पिटी हुई बारियों की क्षतिपूर्ति करने व नियमित बारी से पानी देने की मांग की थी। इसको लेकर किसानों ने एक पत्र जारी कर दिया और लिखा कि यदि इन वारों को पानी नहीं मिलता है तो वारों के किसान से किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। वे श्रीगंगानगर जाकर गंगानहर में डूब मरेंगे। पानी की कमी के कारण डूबने वालों किसानों की जिम्मेदारी रेग्यूलेशन अधिकारियों की होगी।

वहीं एक किसान ने अपनी बारी के पानी की क्षतिपूर्ति नहीं नहीं होने पर गंगनहर में डूबकर आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। किसान का यह पत्र व वीडियो वायरल होने पर पुलिस, प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घमूडवाली पुलिस हरकत में आई और आत्महत्या की धमकी देने वाले किसान 44 एलएनपी निवासी कृष्ण पुत्र सोहनलाल कुम्हार, रतनलाल पुत्र सूरजभान, हरकेवाला निवासी साहबराम पुत्र देवीदास, धर्मपाल पुत्र नंदराम व रामदत्त पुत्र नखेराम को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन पांचों को पाबंद किया गया है।

इनका कहना है

दिया जा रहा है पानी

नहर में पानी चल रहा है और किसानों को मिल रहा है। जो किसान यह कह रहे हैं कि पानी नहीं मिल रहा है वो गलत हैं। लगातार हर वार को बारी दी जा रही है।
- अरुण कुमार सिडाना, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग, श्रीगंगानगर