रोकथाम के आदेशों की नहीं हो रही पालना
उल्लेखनीय है कि जनजागरण समिति ने 15 जुलाई को श्रीगंगानगर में ओर 22 जुलाई को पंजाब के पटियाला शहर मेंं प्रदर्शन का ऐलान किया हुआ है। वार्ता के दौरान शिष्टमण्डल ने मंत्री को अवगत करवाया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बद्ध विभागों को नहरों-दरियाओं में प्रदूषित पानी-अपशिष्ट पदार्थ की रोकथाम के लिए कई आदेश पिछले समय में पारित किए हैं, लेकिन उसकी पालना या तो हो नहीं रही या फिर बिल्कुल धीमी गति से हो रही है, जबकि इस पर जल्दी कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है।