14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजीयन नहीं होने से सरसों-चना की सरकारी खरीद अघोषित रूप से बंद, किसान हो रहे परेशान

सरसों, चना की सरकारी खरीद अघोषित रूप से बंद कर दी गई है। इसके लिए सोमवार से पंजीयन नहीं हो रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 May 2018, 8:08 PM IST

sriganganagar dhan mandi

sriganganagar dhan mandi

श्रीगंगानगर.

सरसों, चना की सरकारी खरीद अघोषित रूप से बंद कर दी गई है। इसके लिए सोमवार से पंजीयन नहीं हो रहे। जिन किसानों का माल अभी बिकने के लिए मंडी में नहीं आया है, वे सरकार के इस कदम से परेशान हो रहे हैं।


इस बीच, कई किसान संगठनों ने सरसों एवं चना की सरकारी खरीद के लिए पंजीयन फिर से शुरू करने की मांग की है। इनके अनुसार सरकार किसानों का भला चाहती है तो उसे माल आने तक व्यवस्थित ढंग से खरीद करनी चाहिए। किसान संघर्ष समिति के एडवोकेट सुभाष सहगल एवं अमरसिंह बिश्नोई के अनुसार अभी तो लगभग 40 प्रतिशत सरसों एवं चना आना बाकी है।

इधर, सरसों एवं चना की खरीद करने वाली एजेंसी राजफैड के सूत्रों ने बताया कि नए पंजीयन बंद करने की उसके पास कोई लिखित जानकारी यहां नहीं आई है। किसानों ने जरूर बताया है कि सोमवार से पंजीयन नहीं हो रहा। राजफैड के मुताबिक उसके पास बारदाने, भण्डारण के लिए जगह आदि की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिन किसानों ने 20 अप्रेल तक माल बेचा है, उनका भुगतान किया जा चुका है, बाकि के लिए प्रक्रिया चल रही है।


किसानों को लगेगी चपत

सरसों एवं चना की सरकारी खरीद बंद हो जाती है तो किसानों को खूब चपत लगेगी। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल एवं चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4400 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। दूसरी तरफ, खुले बाजार में दोनों कृषि जिन्स न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहे हैं।


श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में इतनी खरीद

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में सोमवार तक 5 लाख 86 हजार 433 क्विंटल सरसों खरीद जा चुकी है। श्रीगंगानगर जिले में 4 लाख 84 हजार 131 क्विंटल एवं हनुमानगढ़ जिले में एक लाख 2 हजार 321 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। इसी तरह दोनों जिलों में 3 लाख 96 हजार 435 क्विंटल चना खरीदा जा चुका है। श्रीगंगानगर जिले में 3 लाख 20 हजार 235 क्विंटल तथा हनुमानगढ़ जिले में 76 हजार 199 क्विंटल चना खरीदा गया है।