31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यालय ने हाजिरी लेने से किया इनकार

-सहकारी स्पिनिंग मिल श्रमिक भटकने को मजबूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 14 Jun 2018, 11:20 AM IST

attendance

मुख्यालय ने हाजिरी लेने से किया इनकार

हनुमानगढ़.

सहकारी स्पिनिंग मिल के श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट फिर खड़ा हो गया है। हालत यह है कि शिक्षा विभाग से कार्यमुक्त होने के बाद श्रमिक जब सहकारी मिल में हाजिरी देने को पहुंचे तो वहां हाजिरी लेने से इनकार कर दिया गया। एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित ने इस संबंध में मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा तो वहां से हाजिरी के संबंध में इनकार कर दिया गया। इसके कारण श्रमिकों के सामने परिवार का पालन-पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है।

श्रमिकों का कहना है कि हाल ही में अधिशेष योग्यताधारी श्रमिकों की विपरीत प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनको मूल विभाग में लौटाए जाने के संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक नथमल डिडेल की ओर से निर्देश जारी करने के बाद श्रमिकों को शिक्षा विभाग ने कार्यमुक्त कर दिया। निर्देश में बताया गया है कि हनुमानगढ़, गुलाबपुरा व गंगापुर की स्पिनफैड में अधिशेष योग्य श्रमिकों की जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों के अधीन विद्यालयों में आंतरिक व्यवस्था के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों के विरुद्ध छह माह के लिए विपरीत प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गई थी।

कार्यरत श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति अवधि में 15 मई 2018 तक अभिवृद्धि की गई थी। राज्य सरकार ने छह जून 2018 को आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। साथ ही इनकी सेवाएं मूल विभाग (राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग एवं जिनिंग मिल्स फैडरेशन लिमिटेड के प्रधान कार्यालय जयपुर) को लौटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर निदेशक ने स्पिनफैड के अधिशेष श्रमिकों की विपरीत प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।


लेकिन सहकारिता विभाग ने हाजिरी लेने से इनकार कर श्रमिकों को परेशानी में डाल दिया है। करीब पौने तीन सौ श्रमिकों को गत दिनों शिक्षा विभाग में लगाया गया था। अब अचानक कार्य मुक्त करने के बाद श्रमिक बेचैन हो रहे हैं। मिल में तालाबंदी हुए करीब तीन वर्ष हो गए हैं। लंबे संघर्ष के बाद श्रमिकों को शिक्षा विभाग में लगाया गया था। मगर अब उन्हें वहां से भी कार्यमुक्त कर दिया गया है।
श्रमिक संगठनों ने अब 15 जून को जंक्शन के रोडवेज डिपो में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।


एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि जिन श्रमिकों को कार्यमुक्त किया गया था, उनके कार्य मुक्ति पत्र को सहकारी स्पिनिंग मिल में जमा करवा दिया गया है। मुख्यालय ने एक बार स्पिनफैड में श्रमिकों की हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन श्रमिकों का समायोजन अभियोजन विभाग में किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। चर्चा है एक सप्ताह में इनको अभियोजन विभाग में नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हादसे में बाइक सवार की मौत
हनुमानगढ़. गांव चंदड़ा के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में जंक्शन थाने में मर्ग दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार विक्रमसिंह (18) पुत्र संतोष बिश्नोई निवासी सुखचैन पीएस बहाववाला अबोहर ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता संतोष कुमार (42) पुत्र गोपीराम बुधवार सुबह मोटर साइकिल लेकर गांव की तरफ जा रहे थे। संगरिया मार्ग पर स्थित गांव चंदड़ा के पास अज्ञात कारणों से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उसके पिता के गंभीर चोटें आई। 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शिक्षा विभाग से कार्य मुक्त होने के बाद श्रमिक संकट में

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़