5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेहूं, कपास और गन्ना उत्पादन में भूमिपूत्रों का घर कहा जाने वाला शहर हिस्ट्रीशीटर्स की हिट लिस्ट में भी आगे !

हिस्ट्रीशीटर्स की हिट लिस्ट गेहूं, कपास और गन्ना उत्पादन में सिरमौर गंगानगर जिले को भूमिपूत्रों का घर कहा जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 3 Sep 2016, 12:02 PM IST

hit history shooters in city

hit history shooters in city

श्रीगंगानगर.

हिस्ट्रीशीटर्स की हिट लिस्ट गेहूं, कपास और गन्ना उत्पादन में सिरमौर गंगानगर जिले को भूमिपूत्रों का घर कहा जाता है। खेतीबाड़ी कर खुद का और पूरे राजस्थान का पेट भरने वाले इस जिले में अपराधियों का इतिहास भी खराब है। जिले के 26 थानों में कुल मिलाकर 330 आदतन अपराधियों की फाइल खुली हुई है। ये वे खतरनाक लोग हैं जिनपर अलग अलग थानों में पांच से अधिक गंभीर प्रवृति के अपराध करने के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में अकेला जिला मुख्यालय ही सबसे अधिक आ

एेसे खुलती है एचएस

पुरानी आबादी थाना प्रभारी अवधेश सांधू के अनुसार किसी आरोपित पर एक ही थाने अथवा अलग-अलग थानों में गंभीर प्रवृति के अपराध के छह अथवा इससे अधिक मुकदमे दर्ज होने और उनके अनुसंधान में आरोप साबित होने पर पुलिस संबंधित आरोपित की हिस्ट्रीशीट फाइल शुरू करती है। इसमें आरोपित जिस थाना क्षेत्र का निवासी होता है उसी थाने में एचएस खोली जाती है। संबंधित थाने का प्रभारी आरोपित के सभी मामले और उनकी प्रकृति का ब्यौरा बनाकर फाइल को वृत कार्यालय के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचाता है। इस पर पुलिस अधीक्षक अपने विवेक से एचएस खोलने की अनुशंषा करते हैं। एचएस खुलने पर आरोपित की थाने से नियमित निगरानी रखी जाती है कि उसकी गतिविधियां क्या हैं। दतन अपराधियों को शरण दिए हुए है। शहर सर्किल के चार थानों में ही 78 आदतन अपराधियों की सूची दर्ज है। इनमें भी पुरानी आबादी एक मात्र एेसा थाना है जिसमें कोतवाली और जवाहरनगर था