30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर एरिया में टिड्डी दल का हमला, पांच किलोमीटर में फैलाव

Insects found in field : पाकिस्तान की ओर से आए टिड्डी दल ने बॉर्डर के गांव रोही में हमला कर दिया। टिड्डी दल शनिवार शाम भारतीय सीमा में घुसा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 13 Oct 2019, 12:08 PM IST

बॉर्डर एरिया में टिड्डी दल का हमला, पांच किलोमीटर में फैलाव

बॉर्डर एरिया में टिड्डी दल का हमला, पांच किलोमीटर में फैलाव

-कृषि विभाग को छकाया, पेडों पर बैठा है टिड्डी झुंड
घड़साना. पाकिस्तान की ओर से आए टिड्डी दल ने बॉर्डर के गांव रोही में हमला कर दिया। टिड्डी दल शनिवार शाम भारतीय सीमा में घुसा।

बॉर्डर के खेतों में टिड्डी दल आने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग में हडक़ंप मच गया। कृषि विभाग टिड्डी दल के पीछे लगा रहा। लेकिन टिड्डी दल हवा के रुख के साथ सीमा से करीब 20 किलोमीटर अंदर आ गया। अंधेरा होने के साथ ही टिड्डी दल ने एमएलडी नहर किनारे लगे पेडों पर डेरा डाल दिया।

सहायक कृषि अधिकारी देवराज सिंह बीदावत ने बताया की पाकिस्तान की ओर से लाखों की संख्या के टिड्डी दल ने भारतीय सीमा स्थित जीडी एरिया से प्रवेश किया। करीब पचास साठ फीट चौड़ाई और लगभग पांच किलोमीटर लंबाई में आए टिड्डी दल के कारण किसान सहम गए।

विभाग को सूचना मिलने के साथ नियन्त्रण के लिए पूरे लाव लस्कर के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कृषि अधिकारी ने बताया की अंधेरा होने के दौरान टिड्डी दल ने चक 5,4,3 एमएलडी एरिया में डेरा डाल दिया था।

सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डी दल का ठहराव पेड़ों पर होने के कारण कीटनाशक का छिडक़ाव करने में विफल रहे। नरमा कपास और गवार की फसल पर टिड्डी दल नहीं बैठा।

विभाग की ओर से टिड्डी नियंत्रण के लिए उपयोग की जाने वाली दवा से फसल को नुकसान पहुंचनें की आशंका में विभाग सुरक्षित स्थल वन विभाग एरिया में छिडक़ाव कर रहा है। बीदावत ने बताया कि टिड्डी दल बहुत बड़ा है। इतनी संख्या में टिड्डी दल कभी नहीं आया। टिड्डी दल नियंत्रण अधिकारी राहुल रमण भी सूरतगढ़ से मौके पर पहुंच गए। वहीं कृषि सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी, नायब तहसीलदार कृष्ण लाल, हल्का पटवारी सहित अन्य अधिकारी टिड्डी नियन्त्रण के कार्य में लगे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग