23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / Chandrayaan 3 Quiz: 10 सवाल के सही जवाब देने पर ISRO देगा 1 लाख के पुरस्कार, ऐसे लें भाग

Chandrayaan 3 Quiz: 10 सवाल के सही जवाब देने पर ISRO देगा 1 लाख के पुरस्कार, ऐसे लें भाग

ISRO Chandrayaan-3 Maha Quiz: इसरो की ओर से भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा के सम्मान में चंद्रयान -3 महाक्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विज्ञान और खोज के प्रति प्यार को प्रदर्शित करने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक 31 अक्टूबर तक भाग ले सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 29 Oct 2023, 1:47 PM IST

chandrayaan_mahaquiz.jpg

ISRO MyGov चन्द्रयान 3 MahaQuiz: इसरो की ओर से भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा के सम्मान में चंद्रयान -3 महाक्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विज्ञान और खोज के प्रति प्यार को प्रदर्शित करने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक 31 अक्टूबर तक भाग ले सकता है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम के समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। दरअसल प्रत्येक भारतवासी के लिए 23 अगस्त का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया, क्योंकि इसी दिन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई थी। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर शाम तक 38.25 लाख से ज्यादा प्रतिभागी ने इस महाक्विज में हिस्सा ले चुके हैं।

इस तरह से कर सकेंगे भागीदारी
1.क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
2.पोर्टल पर प्रतिभागी द्वारा सही ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही क्विज शुरू हो जाएगी।
3.प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी।
4. प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: EVM मशीन में चुनाव चिह्न के साथ दिखेगी उम्मीदवार की फोटो और नाम, वोट डालने में होगी सुविधा


मिलेगा पासवर्ड
प्रतियोगिता में प्रतिभागी के मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा जबकि अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता। क्विज की मेजबानी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े इसरो और कर्मचारी और उनकी संबद्ध एजेंसियां या कर्मचारी क्विज में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : ED की रेड के बाद मां से लिपटकर खूब रोए हुड़ला, सांसद किरोड़ीलाल को दे दी बड़ी चेतावनी


इनाम की राशिका गणित
1.शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेता 1,00,000 रुपए
2.द्वितीय विजेता प्रतिभागी- 75,000 रुपए
3.तृतीय विजेता प्रतिभागी-50,000 रुपए
4.अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को- 2000 रुपए
5.अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को- 1000 रुपए

चंद्रयान-3 महाक्विज़ में किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। इसके लिए नाम, मोबाइल, ईमेल, जन्मतिथि आदि सामान्य जानकारियों के साथ इसरोक्विजडॉटमाइगवडॉटइन पर आवेदन करना होगा। क्विज में 10 प्रश्नों का उत्तर 5 मिनट में देना है। इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर