2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के ग्वादर में 10 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 May 2017, 9:19 PM IST

Gwadar Port

Gwadar Port

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना ग्वादर के पिशगन और गंथ रोड इलाके की है। मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात हमलावरों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और घटनास्थल से फरार हो गए।

बलूचिस्तान प्रांत के गृहमंत्री, सरफराज बुग्ती ने बताया कि हमले के समय मजदूर सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अर्धसैनिक बल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम आतंकवादियों के सामने नहीं झुकेंगे। ग्वादर के उपायुक्त नईम बजई ने कहा कि सभी पीडि़त सिंध प्रांत के पड़ोसी नौशेरो फिरोज जिले के निवासी थे।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान और चीन ने विभिन्न अवसंरचना समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें बंदरगाहों की स्थापना और ग्वादर बंदरगाह के विकास संबंधित समझौते शामिल हैं।