3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट में पौने चार लाख हारा तो बचने के लिए रची लूट की झूठी कहानी

- पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Jun 2018, 9:08 PM IST

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

घमूड़वाली थाना इलाके में रोही दो केके पुलिया के पास सवा तीन लाख रुपए की लूट की सूचना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। क्रिकेट में पौने चार लाख का नुकसान होने पर सवा तीन लाख रुपए लूटे जाने की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

करणपुर सीओ सुनील के पंवार ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे घमूड़वाली थाने पर सूचना मिली थी कि 51 एलएनपी निवासी रमेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ रोही दो केके पुलिया के पास लूट हो गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एडीशनल एसपी भरतराज, सीओ करणपुर, पदमपुर थाना प्रभारी रामेश्वरलाल भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि एक कार व दो बाइकों पर दो -दो जने आए और उससे 3 लाख 20 हजार लूट कर ले गए। परिवादी के बताए अनुसार पुलिस ने मौका मुआयना किया।

इस दौरान परिवादी ने बताया कि वह लूट की घटना के बाद नहर में कूदकर दूसरी तरफ चला गया था। लूट के बाद कार सुलेमान की हैड की तरफ व बाइक सवार पांच केके की तरफ चले गए। पुलिस ने नहर का मुआयना किया तो वहां कूदने के कोई निशान नहीं मिले। नहर करीब आठ से दस फीट चौड़ी है और उसमें गाद भरी हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी थी। परिवादी ने पहले लूटी गई राशि पहले धानमंडी श्रीगंगानगर से दुकान नंबर 148 से लाना बताया व बाद में डेढ़ लाख रुपए घर से व पचास हजार रुपए श्रीगंगानगर से लाना बताया।

वह बार-बार बयान बदलता रहा। बयानों व मौका मुआयना से मामला संदिग्ध नजर आया। इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इस पर परिवादी ने बताया कि शनिवार रात को उसने क्रिकेट मैच पर सौदा बोला था, जिसमें उसे 3 लाख 78 हजार रुपए का नुकसान हो गया था। इस रकम के भुगतान से बचने के लिए उसने यह झूठी कहानी बनाई। इस मामले में परिवादी रमेश कुमार को लूट की झूठी कहानी गढऩे पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़