3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो घंटे बंद रहा श्रीगंगानगर का मुख्य बाजार

जबकि शहर में अन्य स्थानों पर दुकानें खुली रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और अधिकारी गश्त करते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Apr 2018, 8:43 AM IST

bahrat band

श्रीगंगानगर.

सोशल मीडिया पर कई दिन से भारत बंद को लेकर वायरल हो रहे मैसेज पर मंगलवार को शहर का मुख्य बाजाार गोलबाजार और उसके आसपास के बाजार करीब दो घंटे बंद रहे। जबकि शहर में अन्य स्थानों पर दुकानें खुली रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और अधिकारी गश्त करते रहे।


सोशल मीडिया पर भारत बंद को लेकर वायरल हुए मैसेज को लेकर सोमवार रात को ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया। जिले में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मंगलवार को शहर के बाजार आमदिनों की तरह खुले लेकिन कुछ ही देर बाद शहर के मुख्य बाजार गोलबाजार और उसके आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने बंद के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर दी। जो दुकानें खुली रह गई थी उन्हें आग्रहपूर्वक बंद करवा दिया गया। शहर के विभिन्न चौराहों पर सुबह से ही पुलिस जाब्ता तैनात रहा।


गोलबाजार में बंद की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। जहां व्यापारी हाथ जोड़कर दुकानों को बंद करवा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों को रोकने का प्रयास किया तो वे आमने-सामने हो गए। बाद में सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित व थाना प्रभारी हनुमानराम भी जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे।


अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद गोल बाजार इलाके में सभी दुकानें बंद हो गई। इसी प्रकार लक्कड़ मंडी में भी दुकानें बंद रही। व्यापारी पुलिस और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाजार बंद में ना तो कोई संगठनों के लोग थे और ना ही कोई राजनीतिक पार्टी का व्यक्ति था। साढ़े दस बजे बंद हुआ गोल बाजार साढ़े बारह बजे खुल गया। शहर में पूर्णतया शांति बनी रही।
अनूपगढ़. यहां किसी भी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया। इससे मंगलवार को अनूपगढ़ का बाजार बंद नहीं रहा। बाजार में रोज की तरह कारोबार हुआ लेकिन बंद के संदेशों के चलते प्रशासन पूरी तरह सजग रहा।


घड़साना.

बंद का कस्बे में ***** र नहीं दिखा। बाजार हमेशा की तरह खुले रहे। हालांकि सोमवार को पूरे दिन पुलिस, प्रशासन तथा सीआईडी विंग ने बाजार बंद रहने की आशंका पर पड़ताल में जुटे रहे।


श्रीकरणपुर.

सोशल मीडिया पर दस अप्रेल को भारत बंद संबंधी वायरल मैसेज को लेकर मंगलवार को बाजार में बंद का असर कम ही दिखाई दिया। असमंजस की स्थिति के चलते हालांकि कुछ देर दुकानें बंद रही लेकिन सुबह 11 बजे तक पूरा बाजार खुल गया।


गजसिंहपुर.

सुबह बंद का कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा था लेकिन 10 बजे बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और सम्पूर्ण बाजार बंद हो गया।


सूरतगढ़.

आरक्षण विरोधी भारत बंद के तहत बाजार खुला रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्या बाजार सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर दिनभर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वही बार संघ राजस्व ने दोपहर दो बजे तक चैम्बर बंद रखकर अदालती कार्य का स्थगन रखा गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़