2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे 96 हजार रुपए

-दो बाइकों पर आए थे बदमाश, वारदात कर 12 बीबी गांव की तरफ भागे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 25 Apr 2018, 8:05 PM IST

-दो बाइकों पर आए थे बदमाश, वारदात कर 12 बीबी गांव की तरफ भागे
श्रीगंगानगर.

घमूड़वाली थाना इलाके में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव बारह बीबी के समीप दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश बदमाश एक कंपनी की राशि उगाहने वाले कर्मचारी से मारपीट कर बैग छीन ले गए, जिसमें 96 हजार रुपए रखे हुए थे। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश की लेकिन शाम तक उनका कहीं पता नहीं चला।

हॉस्टल में तीन युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवकों को भेजा जेल

थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा पदमपुर है। यह कंपनी रुपए लोन पर देती है। यहीं राशि उगाही का कार्य अबोहर (पंजाब) निवासी सोहनलाल करता है। दोपहर करीब एक बजे वह बाइक पर राशि उगाही करके पदमपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव 12 बीबी के पास दो बाइक पर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसका बैग छीनकर बाइक लेकर गांव की तरफ फरार हो गए।

सफाई कर्मी सीधी भर्ती : 144 पदों के लिए पांच दिन में वितरित हुए तीन हजार फॉर्म

बैग में ग्राहकों से उगाहे गए 96 हजार रुपए रखे हुए थे। सोहनलाल ने इस वारदात की सूचना पुलिस और अपनी कंपनी को दी। मामले की सूचना मिलने पर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। वहीं पुलिस गांवों की तरफ जाने वाले रास्तों पर बाइक्स के टायरों के निशान तलाश रही है।

Read more news...

बीएसएनएल के पोल पर टिका बिजली तंत्र , हमेशा हादसे का डर, निगम बेपरवाह

जलदाय विभाग की ओर से शहर में वितरित किया जा रहा दूषित पेयजल, पशुओं के पीने लायक भी नहीं है

Video : भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ऑप्रेशन अलर्ट गर्म हवा शुरू

#CRIME सिर पर लोहे की रॉड मार की थी हत्या, मिली जिंदगी भर जेल की सजा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़