यहां सबसे खास बात यह है कि मण्डी में लगातार तीन दिन से गीली गेहूं आ रही है। इस वजह से सरकारी के साथ साथ निजी खरीद कार्य में भी देरी होना तय है। एफसीआई के गुणवता निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं। अबतक दो किसानों की ही गेहूं खरीद हुई है। किसानों को ई मित्रा के माध्यम से ही गेहूं की विक्रय के लिए टोकन कटवाना होगा, इसके बाद से ही गेहूं की सरकारी खरीद हो सकेगी। उन्होंने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के तहत अबतक साढ़े छह लाख खाली कट्टे उपलब्ध है।