3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात के लिए पसंद नहीं रोडवेज बसें

राजस्थान रोडवेज की ओर से शादी विवाह और ट्यूरिंग के लिए बसों को किराए पर देने के लिए रेट घटाने के बावजूद भी बसों की बुकिंग नहीं हो पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 1 May 2018, 7:44 AM IST

rajasthan roadway's

श्रीगंगानगर.

राजस्थान रोडवेज की ओर से शादी विवाह और ट्यूरिंग के लिए बसों को किराए पर देने के लिए रेट घटाने के बावजूद भी बसों की बुकिंग नहीं हो पाई है। राजस्थान रोडवेज ने पिछले साल बसों की बुकिंग दर में 5 रुपए प्रति किलोमीटर की कमी कर 40 रुपए प्रति किलोमीटर तय की थी, लेकिन इसके बावजूद गंगानगर आगार में एक भी बस की बुकिंग नहीं हो पाई। राजस्थान रोडवेज ने विवाह शादियों के लिए अनुबंध पर ले जाने वाली बसों के लिए कई रियायतें देने की घोषणा की थी, लेकिन साल भर प्रयास के बावजूद आम लोगों ने रोडवेज की बसों को बुक करवाने में प्राथमिकता नहीं दी। आम लोगों की सोच है कि रोडवेज के मुकाबले निजी बसें कम किराए पर उपलब्ध हो रही हैं।


सिरे नहीं चढ़ रहे रोडवेज के प्रयास
अनुबंध पर ली जाने वाली बसों में 12 घंटे तक 200 किलोमीटर के लिए पहले 9 हजार रुपए लिए जा रहे थे। दरों में कटौती के बाद 8 हजार रुपए वसूलने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार 15 घंटे और 250 किलोमीटर के लिए 11हजार 250 रुपए के स्थान पर 10 हजार और 18 घंटे 300 किलोमीटर के लिए 13 हजार 500 रुपए से घटाकर 12 हजार रुपए तय किए गए।

24 घंटे और 400 किलोमीटर के लिए बुकिंग राशि 18 हजार से घटाकर 16 हजार रुपए तक कर दी गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने रोडवेज की बस को किराए पर लेने के लिए गंगानगर अगार से संपर्क नहीं किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि बीकानेर संभाग में रोडवेज की बसों को किराए पर लेने का प्रचलन न के बराबर है, जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में काफी संख्या में रोडवेज की बसें शादी विवाह और अन्य टूर के लिए बुक होती हैं। घाटे से उबरने के लिए राजस्थान रोडवेज की ओर से किए जा रहे प्रयास सिरे नहीं चढ़ रहे हैं।


किसी ने भी नहीं किया संपर्क
राजस्थान रोडवेज की बसों को किराए पर लेने के लिए अब तक किसी व्यक्ति ने संपर्क नहीं किया है। अगर कोई व्यक्ति इसके लिए संपर्क करता है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।Ó
मनोज बंसल, मुख्य प्रबंधक, राजस्थान रोडवेज, गंगानगर आगार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़