6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टी के दिन भी खुलेंगे निगम सहायक अभियंता कार्यालय

- एमनेस्टी योजना का लाभ उठाने का अंतिम अवसर- ब्याज और विलंब शुल्क में मिल रही रियायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 29 Dec 2017, 9:38 PM IST

demo pic

Closed power unit after 18 days

- एमनेस्टी योजना का लाभ उठाने का अंतिम अवसर
- ब्याज और विलंब शुल्क में मिल रही रियायत

श्रीगंगानगर.

जिले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सभी सहायक अभियंता कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। यहां आम दिनों की तरह विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल भरे जाएंगे।जिले के उपभोक्ताओं के पास भी एमनेस्टी योजना का लाभ लेने का ये अंतिम अवसर है। क्योंकि एमनेस्टी योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। । एमनेस्टी योजना के तहत घरेलू और अघरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जिनका बिजली बिल बकाया है वे विलंब शुल्क और ब्याज में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Video : साल गुजरा, नहीं ऑन हुई शहर की ट्रैफिक लाइट्स

इसलिए ऐसे उपभोक्ता जिनके बकाया राशि पर कनेक्शन कटे हुए हैं, उनके लिए यह सुनहरी मौका है तथा इस योजना के तहत मूल राशि पर ब्याज एवं विलंब शुल्क की रियायत का लाभ उठाया जा सकता है। । साथ ही जिले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

नाकाबंदी तोड़कर भागी कार, पुलिसकर्मियों में हड़कंप

क्या है स्थिति
विद्युत निगम श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता डॉ संजय वाजपेई के अनुसार जिले में 30 हजार 552 उपभोक्ताओं पर 40 करोड़ 51 लाख रुपए का बकाया चल रहा है। इनमें से 17 हजार 412 नियमित उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं।

Video : जिले के चार स्कूल पीपीपी मोड पर देने का विरोध

10 हजार 374 उपभोक्ताओं के स्थाई रुप से कनेक्शन काट दिया गया है इन पर 15 करोड़ चार लाख रुपए बकाया है। । वहीं 2766 उपभोक्ताओं के अस्थाई रुप से कनेक्शन काटे गए हैं, इनकी तरफ 4 करोड़ 47 लाख रुपए बकाया हैं।

डीईओ का पद खाली होने से नहीं खुले लिफाफे, भर्ती प्रक्रिया अटकी

Video : रोगी की मौत के बाद भड़के परिजन, लगाया धरना

राजस्थान को पंजाब के जुगाड़ का सहारा