1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और गोदाम खुलने से उठाव में आई तेजी

जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद में भण्डारण के लिए दूसरा गोदाम खुलने से उठाव में तेजी आई है।

2 min read
Google source verification
file photo

file photo

श्रीगंगानगर।

जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद में भण्डारण के लिए दूसरा गोदाम खुलने से उठाव में तेजी आई है। सोमवार को लगभग 43 हजार कट्टों का उठाव हुआ, अब करीब साढ़े लाख कट्टों का उठाव होना शेष है।


खरीद में धीमा उठाव परेशानी का सबब बना हुआ था। पूर्व में लिए गए तीन गोदाम भरने के बाद गत सप्ताह से बाइपास स्थित एक गोदाम में केप में भण्डारण करवाया जा रहा है। भण्डारण की समस्या से निजात के लिए ट्रैक्टर-ट्राली यूनियन के प्रधान साधूराम घडिय़ाव ने एक और गोदाम खोलने के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया, इस पर रविवार से शिव सर्किल के नजदीक एक और गोदाम खोल दिया गया।

उधर, खाद्य निगम के क्षेत्र प्रबंधक प्रिन्स हेमराज वर्मा, कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शिवसिंह भाटी ने खरीद संबंधी प्रगति का सोमवार को ब्यौरा लेकर अपने अधीनस्थों को कई निर्देश दिए हैं। निगम मंडी में खरीद जारी रखे हुए है। सोमवार शाम तक करीब 14 लाख 50 हजार कट्टों की खरीद हो चुकी है। मंडी परिसर में अभी लगभग साढ़े तीन लाख कट्टों का उठाव होना है। माल जैसे-जैसे गोदाम में पहुंच रहा है, उस हिसाब से भुगतान का क्रम भी जारी है।

पशु बांधने को लेकर झगड़ा, महिला सहित तीन घायल

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में गुरुनानक बस्ती में पशु बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि गुरुनानक बस्ती निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घर के बाहर बैठा था कि मोनू, भारत वगैरह छह-सात जनों ने आकर उससे मारपीट की और उसकी मां की सोने की बालियां छीनकर ले गए। इसी प्रकार गुरुनानक बस्ती निवासी अंजू पत्नी इंद्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रास्ते में पशु बांधकर गंदगी फैलाने से मना करने पर विनोद, मुनेश वगैरह ने उनसे मारपीट की तथा सोने का ओम छीनकर ले गए। झगड़े में चोट लगने से महिला घायल हो गई तथा अन्य को भी चोटें आई।