1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों के प्रतिमाओं के आगे मूत्रालय बनाने पर हंगामा

- एच ब्लॉक कारगिल पार्क पर फाइबर मूत्रालय को उखाड़ा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 28 Apr 2018, 1:39 PM IST

public toilet

श्रीगंगानगर.

शहीदोंं की प्रतिमाओं का नाम आते ही दिल में देशभक्ति का जज्बां उठता है लेकिन एच ब्लॉक स्थित कारगिल शहीद पार्क के आगे रेडिमेड मूत्रालय स्थापित करने की जिद्द पर आसपास बसे लोगों ने हंगामा कर दिया। इन लोगों ने इस मूत्रालय को उखाड़ दिया, जब लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो नगर परिषद का अमला वहां से चुपके से रवाना हो गया। मोहल्लेवासियेां का कहना था कि शहीदों के प्रतिमाओं के आगे मूत्रालय किसी भी सूरत में स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।

इस पार्क को मोहल्ले के जागरूक नागरिकों ने करीब बीस बाइस साल पहले बनवाया था, वहां कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में स्टेच्यू बनाकर देशभक्ति की भावनाओं का इजहार किया था। इस पार्क में लगी शहीदों की प्रतिमाओं का लोकार्पण करने के लिए प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल अंशुमान सिंह खुद आए थे। लेकिन अब इस पार्क को विकसित करने की बजाय उजाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के मनजीत सिंह मंड, विनोद कुमार ढाल, रमेश झा आदि ने विरोध करते हुए रेडिमेड मूत्रालय को स्थापित कराने से रूकवा दिया। हालांकि पार्षद डा. भरतपाल मय्यर ने वहां आकर बीच बचाव भी किया लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए वे भी बैकफुट पर नजर आए।


नगर परिषद की अनदेखी का शिकार यह पार्क
एच ब्लॉक डिग्गी इस पार्क के चारों ओर अस्थायी अतिक्रमण की भरमार है। परिषद के सफाई कर्मियों के हथरेहिड़यां जगह जगह पर लोहे की सांगल से बांधी हुई है। रही कही कसर चार अनाधिकृत होर्डिग्स साइट ने पूरी कर दी। बड़े बड़े होर्डिग्स को वहां लगाकर बिचोलिए विज्ञापन से मोटी कमाई वसूल रहे है। चाय की थड़ी और नमकीन की रेहिड़यों से इस पार्क का स्वरूप ही खत्म करने पर तुली है। सरस बूथ को भी सडक़ हिस्से में स्थापित कर दिया गया है। इस पार्क का आकर्षण का केन्द्र शहीदों की प्रतिमाएं है लेकिन इनके आगे बड़े बड़े होर्डिग्स लगाकर श्हाीदों का अपमान किया जा रहा है।


संवेदनशील एरिया के बावजूद चुप्पी
एजुकेशन हब बन चुके एच ब्लॉक के इस पार्क के आसपास कोचिंग सैंटरों की भरमार है। हॉस्टल और पीजी होने के कारण इस पार्क के आगे खड़े होकर कई युवा सुबह और शाम को राहगीरों पर छींटाकशी करते है। मोहल्लेवासियों की बार बार शिकायतें के बाद पिछले साल पुलिस अधीक्षक ने वहां दो पुलिस कर्मियों को हुड़दंग रोकने के लिए वहां डयूटियां भी लगाई थी लेकिन अब वहां पुलिस कर्मी नहीं आते।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़