1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पंचायत समिति श्रीगंगानगर की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर चर्चा

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर ग्राम सभाएं 16 अप्रेल से हो रही हैं, इसके बावजूद आपने अभी तक रिपोर्ट जिला परिषद को क्यों नहीं भिजवाई है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 26 Apr 2018, 8:07 PM IST

meeting

meeting

-पंचायत समिति श्रीगंगानगर की समीक्षा बैठक में योजना पर चर्चा

श्रीगंगानगर.

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर ग्राम सभाएं 16 अप्रेल से हो रही हैं, इसके बावजूद आपने अभी तक रिपोर्ट जिला परिषद को क्यों नहीं भिजवाई है? यह सवाल गुरुवार को अटल सेवा केंद्र में हुई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक में जिला परिषद के मनरेगा एक्सईएन प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से पूछा। इस पर एक ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट तो 30 अप्रेल तक भिजवानी है। तब एक्सईएन ने कहा कि दो-तीन बार ग्राम सभाएं हो चुकी हैं, इनमें आए सभी आवेदनों की सूची और रिपोर्ट बनाकर जिला परिषद को भिजवाई जानी है।

योजनाओं पर की चर्चा

बैठक में विकास अधिकारी गुरतेज सिंह बराड़, सहायक अभियंता जितेंद्र खुराना, ग्राम विकास अधिकारी,सहायक अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक व कनिष्ठ सहायक आदि शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएडीपी, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना व महानरेगा सहित प्रगति रिपोर्ट जानकारी प्राप्त की गई। मनरेगा में संधारित होने वाले सात रजिस्टरों का अभिलेख पूरा करने सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

स्थान बदलने पर हुई अव्यवस्था
पंचायत समिति की समीक्षा बैठक जिला परिषद के सभागार में होना तय हुई थी, लेकिन मौके पर पता चला कि जिला परिषद में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और सांसद सेवा केंद्र में जिला प्रशासन की बैठक चल रही है। पंचायत समिति के खुद के हॉल में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण अटल सेवा केंद्र में वीसी रूम में बीडीओ ने बैठक करने का निर्णय किया गया, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच व अन्य कर्मियों की संख्या अधिक होने की वजह से कुछ कार्मिक इधर-उधर घूमते रहे तो कुछ लोग गैलरी में बाहर खड़े रहे। इस कारण समीक्षा बैठक में सभी कार्मिक शामिल नहीं हो सके।

आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था बे-पटरी मिलने पर जताई नाराजगी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़