1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेडियम ग्राउंड में वाहनों की इस बार नहीं होगी पार्किंग

गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में जाने और आने वाले वाहनों के रूट को डायवर्ट किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 25 Jan 2018, 9:23 AM IST

stadium

गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में जाने और आने वाले वाहनों के रूट को डायवर्ट किया जाएगा।

श्रीगंगानगर.

गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में जाने और आने वाले वाहनों के रूट को डायवर्ट किया जाएगा। स्टेडियम परिसर में वाहनों की पार्किंग के स्थान को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। गंगासिंह चौक स्थित अण्डरब्रिज में मंगलवार को जाम की स्थिति बनने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। इसी के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही को बदलने के लिए कहा गया।

Video: अतिक्रमण हटाने के लिए नौटंकी


उपखंड अधिकारी यशपाल आहूजा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट में हुई अधिकारियों की बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी की सुबह गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उनका भलीभांति निर्वाह करें। आहूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 181 में जनसुनवाई के मामले में गंगानगर जिला 16वें स्थान पर है। इस रैंकिंग को सुधारे जाने की जरूरत है।

Video: चयन करने थे तीन, पहुंचा एक स्कूल...


आहूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्लेम के रूप में 31 करोड़ रूपये की राशि पारित हो गई है, जो बैंकों के माध्यम से संबंधित किसानों को उनके खातों में जमा की जाएगी। 31 करोड़ की राशि सूरतगढ़, घड़साना, अनूपगढ व रायसिंहनगर क्षेत्र के लिये है। बैठक में कृषि अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह के अंत तक 31 करोड़ का क्लेम संबंधित किसानों तक पहुंच जायेगा। बैठक में यूआईटी सचिव कैलाश चंद शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त सुनीता चौधरी, तहसीलदार रीना छिम्पा, आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता दलीप गौड़, पेयजल के अधीक्षण अभियंता ताराचंद कुलदीप, पीएमओ सुनीता सरदाना, आरसीएचओ वी.पी.असीजा, सहायक निदेशक समाज कल्याण बी.पी.चंदेल तथा श्रम विभाग के उपायुक्त भैरूदान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अंजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान और लावारिस वस्तु न छूने की हिदायत
श्रीगंगानगर.

आरपीएफ और जीआरपी ने बुधवार को संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। गणतंत्र दिवस पर अलर्ट के चलते यात्रियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। आरपीएफ और जीआरपीएफ के प्रभारी क्रमश: बीरबल कुमार और धन्नेसिंह के नेतृत्व में जाब्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। लाउडस्पीकर की मदद से अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को प्लेटफार्म पर एक जगह किया गया।

यात्रियों को जहरखुरानी से बचने के लिए किसी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें न लेने और लावारिश पड़ी वस्तुओं को न छूने की हिदायत दी गई। प्लेटफार्म के अलावा रेलवे परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इधर-उधर वहां खड़े करने वाले लोगों को अपने वाहन स्टैण्ड में खड़े करने की हिदायत दी गई। आरपीएफ और जीआरपी के प्रभारियों ने बताया कि यह सघन जांच अभियान अगले दो-तीन दिनों तक लगातार चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़