
accident
रामसिंहपुर.
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धांधड़ा फांटे के पास शुक्रवार सुबह करिबन दस बजे पिकअप गाड़ी का टायर फटने से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई व तीन जने गंम्भीर रूप से घायल हो गए । जिनके पीछे आ रही उनकी गाड़ीयों के ही लोगों ने उठाकर सूरतगढ राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती करया गया तथा मौके पर पंहुची रामसिंहपुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सुपूर्द कर दिया ।
शुक्रवार सुबह रघुनाथपूरा से बोलेरो पिकअप आरजे 25 जी 1205 लूणीया बारात मे डीजे ले जा रही थी। जिसमे दो जने आगे केबीन मे व दो जने उपर बैठे थे। सुबह करिबन दस बजे धांधड़ा फांटे के पास गाड़ी का टायर फटने से पलटा मार जाने से उपर बैठा डीजे संचालक मालाराम पुत्र पेमाराम जाति राईका उम्र 35वर्ष निवासी बीरमाना नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई व बलराम , रामचन्द्र तथा चालक निवासी बीरमाना गंम्भीर रूप से घायल हो गए ।
जिनको पीछे से आ रही उनके ही बारात की गाड़ीयों के लोगों ने उठाकर अपनी निजी गाड़ीयों से सूरतगढ राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया व मौके पर रामसिंहपुर पुलिस ने पंहुचकर कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सुपूर्द कर दिया गया है ।
Published on:
02 Jun 2017 05:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
