
कबड्डी में खिलाडिय़ों ने दिखाया पूरा दमखम,सुपरलीग में हुए कांटे के मुकाबलें
-66 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी 17 व 19 वर्ष छात्र खेलकुद प्रतियोगिता
श्रीगंगानगर.66 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी 17 व 19 वर्ष छात्र खेलकुद प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसजीएन खालसा सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर विभिन्न टीमों के बीच सुपरलीग मैच हुए। सुपरलीग में मंगलवार को हुए मुकाबलों में 19 आयु वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम ने कांटे के मुकाबले में नागौर की टीम को दो अंक से मात देकर जीत दर्ज की। जबकि 17 आयु वर्ग में जोधपुर और चूरू की टीम के मध्य 30-27 के अंतर से कड़ा मुकाबला हुआ और इसमें जोधपुर की टीम तीन अंक से जीत दर्ज की।
इस राज्य स्तरीय स्कूल खेलकुद प्रतियोगिता में राज्य की 33 जिलों से 17 व 19 आयु वर्ष छात्र वर्ग की 70 टीमें भाग ले रही है। इसमें करीब 840 से अधिक खिलाड़ी और ढाई सौ कार्मिकों की ड्यूटियां लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि रविवार को इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर सौरभ स्वामी व अन्य अतिथियों ने किया था।
———
सुपरलीग मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने किया बेहतर प्रदर्शन
मीडिया प्रभारी सुनील दामड़ी ने बताया कि 19 आयु वर्ग में सुपर लीग में हुए मुकाबलों में चूरू की टीम ने 27 अंक के अंतर से अलवर की टीम को,चूरू की टीम ने 20 अंक के अंतर से धोलपुर की टीम से,जोधपुर की टीम ने चार अंक से धोलपुर की टीम को, जोधपुर की टीम ने 34 अंक के अंतर से अलवर की टीम को,हनुमानगढ़ की टीम ने दो अंक के अंतर से नागौर की टीम को,जयपुर प्रथम की टीम ने 12 अंक के अंतर से श्रीगंगानगर की टीम को,हनुमानगढ़ की टीम ने सात अंक के अंतर से बाड़मेर की टीम को हरा दिया। जबकि 17 आयु वर्ग में सीकर की टीम ने 20 अंक के अंतर से बाड़मेर की टीम का,हनुमानगढ़ की टीम ने पांच अंक के अंतर से बीकानेर की टीम को,सीकर की टीम ने आठ अंक के अंतर से बीकानेर की टीम को,जयपुर प्रथम की टीम ने 13 अंक के अंतर से भरतपुर की टीम को और जोधपुर की टीम ने तीन अंक के अंतर से चूरू की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
——-
खिलाडिय़ों ने पूरा लगाया दम
19 आयु वर्ग में जयपुर की टीम ने 42-13 के अंतर से सिरोही की टीम को हराया है। पाली की टीम ने 48-32 के अंतर से जैसलमेर की टीम को,बीकानेर की टीम ने 36-20 के अंतर से सिरोही की टीम को,पाली की टीम ने 45-28 के अंतर से प्रतापगढ़ की टीम को,राजसमंद की टीम को 33-21 के अंतर से झालावाड़ की टीम को,झुंझुनू की टीम ने 36-17 के अंतर से बांसवाड़ा की टीम को,जयपुर द्वितीय की टीम को 19-5 के अंतर से सवाईमाधोपुर की टीम को,जोधपुर की टीम ने 39-11 के अंतर से झालावाड़ा की टीम को,धोलपुर की टीम को 55-14 के अंतर से बूंदी की टीम को,कोटा की टीम ने 19-8 के अंतर से जालौर की टीम को,हनुमानगढ़ की टीम को 18-6 के अंतर से भीलवाड़ा की टीम को,उदयपुर की टीम को 26-23 के अंतर से संस्कृत शिक्षा जयपुर को,बाड़मेर के 35-15 के अंतर से कोटा की टीम को व गंगानगर की टीम ने 22-11 के अंतर से भरतपुर की टीम को हरा दिया।
——————-
कांटे रहे मुकाबलें
17 आयु वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम ने 65-30 के अंतर से करौली की टीम को,बांरा की टीम ने 56-26 के अंतर से सवाईमाधोपुर की टीम को,बीकानेर की टीम ने 20-10 के अंतर से सवाईमाधोपुर की टीम को,जयपुर द्वितीय की टीम ने 36-33 के अंतर से कड़े मुकाबले में प्रतापगढ़ की टीम को,सीकर की टीम ने 36-22 के अंतर से झालावाड़ की टीम को,अलवर की टीम ने 7-3 के अंतर से बांसवाड़ा की टीम को,टौंक की टीम को 66-39 के अंतर से पाली की टीम को,एसएस बीकानेर की टीम ने 36-16 के अंतर से कोटा की टीम को,चितौडगढ़़ की टीम को 62-34 के अंतर से भीलवाड़ा की टीम को ओर जोधपुर की टीम ने 64-17 के अंतर से उदयपुर की टीम को हराया है।