29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: खिलाड़ियों ने दिखाया खेल मेंं दम

श्रीगुरुनानक खालसा पीजी महाविद्यालय में चल रही 14 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाडिय़ों ने दम दिखाया। डीपीई गुरजीत सिंह ने बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 9 Nov 2017, 7:18 AM IST

sports

खिलाड़ियों ने दिखाया खेल मेंं दम

श्रीगंगानगर.

श्रीगुरुनानक खालसा पीजी महाविद्यालय में चल रही 14 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाडिय़ों ने दम दिखाया। डीपीई गुरजीत सिंह ने बताया कि शॉटपुट पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अमित कुमार, द्वितीय स्थान पर अय्यूब खान व तृतीय स्थान पर रवि रहे। लंबी कूद में राजेन्द्र गडरी, धर्मवीर और अजय व भवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। थ्रो में प्रथम स्थान पर पुनीत, द्वितीय स्थान पर रविकेश व तृतीय स्थान पर कृष्ण कुमार रहे।

500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर जितेन्द्र, द्वितीय स्थान पर संदीप व तृतीय स्थान पर अशोक कुमार रहे। ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान पर धर्मवीर, द्वितीय स्थान पर सन्नी चौहान व तृतीय स्थान पर शक्ति सिंह पूनिया रहे। इसी प्रकार, 400 मीटर दौड में रामदेव, विकास व सुभाष पहले तीन स्थानों पर रहे। दस हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर भरतराम, द्वितीय स्थान पर संदीप व तृतीय स्थान पर रोहिताश स्वामी रहे। महिला वर्ग में जेवेलिन थ्रो में प्रथम स्थान पर रोनिका, द्वितीय स्थान पर पूनम व तृतीय स्थान पर कमलजीत कौर रही। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सुखवंत कौर, द्वितीय स्थान पर डिंपल बाला व तृतीय स्थान पर मंजू रहीं।

डीपीई गुरजीत सिंह ने बताया कि शॉटपुट पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अमित कुमार, द्वितीय स्थान पर अय्यूब खान व तृतीय स्थान पर रवि रहे। चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सुरुचि, द्वितीय स्थान पर संतोष भाटी व तृतीय स्थान पर प्रीति कुमारी रही। दस हजार मीटर दौड़ में रश्मि, शर्मिला व मोनिका ने पहले तीन स्थान हासिल किए। हैमर थ्रो में पूजा, कुलविन्दर व राजबाला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं का सम्मान विश्वविद्यालय नोमिनी पीसी फोगनीया, राजवीर सिंह सिंह, विश्वविद्यालय ऑब्जर्वर अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह सन्धू थे। सहवर्ण सदस्य प्रवक्ता डॉ. जी.एस. बाजवा थे। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. रणजीतसिंह बराड़ व उपप्राचार्य डॉ. जी.एस. संधू ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन नौ नवंबर शाम चार बजे होगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग