3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान!! यहां पहाड़ों से बरसती है मौत, उदयपुर -गोमती फोरलेन से खतरे में वाहन चालक

गोमती से उदयपुर फोरलेन पर केलवा के समीप देवपुरा गणेश घाटी पर पहाड़ो से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

jyoti Jain

•

Updated: 3 Feb 2017, 2:26 PM IST

NH.8

NH.8

गोमती से उदयपुर फोरलेन पर केलवा के समीप देवपुरा गणेश घाटी पर पहाड़ो से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। लगातार गिरता मलबा इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। इसको लेकर शिकायतों के बाद भी सद्भाव कम्पनी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि मलबा ढहकर फोरलेन की सड़क पर आने से भारी वाहन से लेकर चारपहिया व दुपहिया वाहन साइड से होकर निकल रहे है।

READ MORE: ये क्या!! शिशोदा में भगवान से नहीं पुलिस से डरे पुजारी, क्यूं भरने लगे कट्टे में चढ़ावा

इसके चलते इस क्षेत्र में सड़क काफी संकड़ी हो गई है, जिससे भी यहां दुपहिया वाहनों के बड़े वाहनों की चपेट में आने से हादसे की आशंका ज्यादा रहती है। वहीं, रात के समय तो एकाएक सड़क पर मलबा दिखाई नहीं देने पर अब तक कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।

READ MORE: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मदद की गुहार लगाता ही रह गया परिवार, पीडि़त की हुई मौत

इसको लेकर केलवा के भारत भूषण रजक, लेहरीलाल सालवी, दीपक पालीवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में लोहे की जाली लगवाने की मांग की है, जिससे कि मलबा उसके अंदर की सीमित रहे और सड़क तक नहीं पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़